फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA media reaction on g20 delhi summit joint declaration praise pm modi ukraine war russia

G20: भारत की कूटनीति का 'मुरीद' हुआ अमेरिकी मीडिया, लिखा- पीएम मोदी ने आगे बढ़कर किया नेतृत्व

Sun, 10 Sep 2023 11:42 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 10 Sep 2023 11:42 AM IST
सार

अमेरिकी मीडिया ने कहा कि बीते साल इंडोनेशिया के बाली में जी20 के संयुक्त घोषणा पत्र में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की कड़ी निंदा की गई थी और रूस को अपनी सेना को यूक्रेन की धरती से वापस बुलाने की मांग की गई थी। 

विज्ञापन
USA media reaction on g20 delhi summit joint declaration praise pm modi ukraine war russia
g20 - फोटो : Twitter

विस्तार

नई दिल्ली में हो रहे जी20 सम्मेलन से जुड़ी खबरें दुनियाभर के मीडिया में छाई हुई हैं। अमेरिकी मीडिया ने भी इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया है। अमेरिकी मीडिया में लिखे गए लेखों में परोक्ष रूप से भारतीय कूटनीति को सराहा गया है। दरअसल यूक्रेन युद्ध के चलते संयुक्त घोषणा पत्र पर आम सहमति बनाना चुनौतीपूर्ण था लेकिन भारत ने अपने कूटनीतिक कौशल से इस मुश्किल काम को भी अंजाम दे दिया। हालांकि संयुक्त घोषणा पत्र में यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस को जवाबदेय ना ठहराए जाने को लेकर अमेरिकी मीडिया में नाराजगी भी दिखी। 
विज्ञापन


यूक्रेन युद्ध को लेकर लिखी ये बात
न्यूयॉर्क टाइम्स के एक लेख में लिखा गया है कि नई दिल्ली में जी20 सम्मेलन के संयुक्त घोषणा पत्र में यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस के आक्रामक रुख और उसके क्रूर आचरण की निंदा नहीं की गई। हालांकि यूक्रेनी लोगों की पीड़ा पर दुख व्यक्त किया गया जबकि बीते साल इंडोनेशिया के बाली में जी20 के संयुक्त घोषणा पत्र में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की कड़ी निंदा की गई थी और रूस को अपनी सेना को यूक्रेन की धरती से वापस बुलाने की मांग की गई थी। 
विज्ञापन


अमेरिकी मीडिया ने बताया दिल्ली में हुए जी20 सम्मेलन से जो हासिल हुआ है, उसमें वैश्विक कर्ज के मुद्दे पर गरीब देशों की परेशानियों को दूर करने के लिए विश्व बैंक जैसी संस्थाओं में सुधार पर सहमति बनी। साथ ही अफ्रीकी संघ को जी20 में शामिल किया गया और कमजोर देशों को जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए अधिक वित्तपोषण देने पर जोर दिया गया। सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में समावेशन बढ़ाने के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकियों की अहमियत को भी माना गया। भारत को मध्य पूर्व और यूरोप से रेल लिंक द्वारा जोड़ने वाले रेल और शिपिंग कॉरिडोर को भी अमेरिकी मीडिया ने अहम माना लेकिन, परियोजना के लिए बजट या समय सीमा का एलान नहीं होने पर उसने निराशा भी जाहिर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन




'पीएम मोदी ने किया नेतृत्व'
अमेरिकी मीडिया में छपे लेख के अनुसार, जी20 सम्मेलन के दौरान जो बाइडन अधिकतर समय बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं दिखे और उन्होंने पीएम मोदी को नेतृत्व करने दिया। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, पहले इस तरह के  आयोजन में अमेरिकी राष्ट्रपति विभिन्न देशों के राष्ट्रप्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करते थे लेकिन इस बार इनकी कमी साफ दिखाई दी। वहीं पीएम मोदी ने दुनिया के सामने भारत की क्षमताओं को अच्छे से पेश किया। उन्होंने भारत को दुनिया की सबसे तेजी से विकास करती अर्थव्यवस्था और युवा कार्यशक्ति वाले देश के रूप में जी20 देशों के सामने प्रस्तुत किया।

भारत की कूटनीति को परोक्ष रूप से सराहा
अमेरिकी मीडिया ने विदेशी नीति के एक विशेषज्ञ के हवाले से लिखा कि पिछले राष्ट्रपतियों की तरह जो बाइडन भी भारत को अमेरिका के करीब लाने की कोशिश करते दिखे। विशेषज्ञ ने लिखा कि भारत ने संयुक्त घोषणा पत्र में रूस या चीन का विरोध नहीं किया। साथ ही यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस की आलोचना भी नहीं की गई। बता दें कि यूक्रेन युद्ध के चलते जब दुनिया बंटी हुई है, ऐसे में समय में भारत ने संयुक्त घोषणापत्र में सभी पक्षों को साधने का प्रयास किया। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, जी20 की बैठक से दो बड़े देशों के नेताओं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की गैरमौजूदगी से सवाल उठे हैं कि क्या मौजूदा तनाव के माहौल में यह सम्मेलन कुछ असर पैदा कर सकता है या नहीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed