{"_id":"641ff3b3191bcce33002fef3","slug":"usa-man-got-100-years-sentence-for-killing-indian-origin-girl-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: भारतीय मूल की बच्ची की हत्या के दोषी को 100 साल की जेल, झगड़े में चलायी थी गोली","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: भारतीय मूल की बच्ची की हत्या के दोषी को 100 साल की जेल, झगड़े में चलायी थी गोली
Sun, 26 Mar 2023 12:59 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:59 PM IST
सार
माया के माता-पिता विमल और स्नेहल पटेल ही उस होटल के मालिक हैं, जहां माया की मौत हुई। अदालत ने दोषी को 100 साल की कठोर सजा सुनाई है।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में एक 35 वर्षीय व्यक्ति को भारतीय मूल की बच्ची की हत्या के अपराध में 100 साल की सजा सुनाई गई है। बता दें कि आरोपी ने साल 2021 में अमेरिका के लुइसियाना प्रांत में एक झगड़े के दौरान गोली चलाई थी, जो नजदीक के होटल में खेल रही बच्ची के सिर में जा लगी थी। गोली लगने से बच्ची की मौत हो गई थी, जिस पर अब अदालत ने दोषी को 100 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
क्या है मामला
भारतीय मूल की बच्ची की हत्या के दोषी जोसफ ली स्मिथ को जनवरी में पांच साल की माया पटेल की मौत का दोषी ठहराया गया था। बता दें कि घटना के वक्त माया पटेल एक होटल के कमरे में खेल रही थी, उसी दौरान एक गोली उसके सिर में आकर लगी। गोली लगने से घायल हुई बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिन तक जिंदगी और मौत के बीच लड़ने के बाद 23 मार्च 2021 को माया की मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- US: भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक को 51 माह का कारावास, साउथ कैरोलिना में धोखाधड़ी का मामला
विज्ञापन
दरअसल होटल सुपर 8 मोटेल की पार्किंग में ही आरोपी जोसफ ली स्मिथ एक अन्य व्यक्ति के साथ झगड़ रहा था। इसी झगड़े में स्मिथ ने गोली चला दी जो उससे झगड़ा करने वाले व्यक्ति को तो नहीं लगी लेकिन पास के ही कमरे में खेल रही माया के सिर में जा लगी। बता दें कि माया के माता-पिता विमल और स्नेहल पटेल ही इस होटल के मालिक हैं और उनका परिवार मोटल के ही ग्राउंड फ्लोर पर रहता है।
जिला जज जॉन डी मोसेले ने बच्ची की हत्या के दोषी स्मिथ को 60 साल कड़े श्रम की सजा दी, साथ ही इस दौरान अपराधी को जमानत या पैरोल की सुविधा नहीं मिलेगी। इसके अलावा न्याय को बाधित करने और एक अन्य मामले में 20-20 साल की सजा सुनाई। इस तरह स्मिथ को कुल 100 साल की सजा सुनाई गई है।