फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Lawmakers Introduce Bill Recognizing Arunachal Pradesh as Integral Part of India Send Message to China

Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश को बताया भारत का अभिन्न अंग, अमेरिकी सांसदों ने पेश किया द्विदलीय विधेयक

Fri, 17 Feb 2023 10:37 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 17 Feb 2023 10:37 AM IST
सार

सीनेटर बिल हागेर्टी के अनुसार, ऐसे समय जब चीन लगाातर हिंद प्रशांत महासागर में आजादी के लिए खतरा बना हुआ है। तब अमेरिका को अपने रणनीतिक साझेदारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होना चाहिए। खासकर भारत के साथ। 

विज्ञापन
US Lawmakers Introduce Bill Recognizing Arunachal Pradesh as Integral Part of India Send Message to China
अरुणाचल प्रदेश सीमा पर तनाव जारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के दो सांसदों ने अरुणाचल प्रदेश के मुद्दे पर भारत का समर्थन करते हुए अमेरिकी संसद में द्विदलीय विधेयक पेश किया है। इस विधेयक में अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न अंग बताया गया है। यह  विधेयक ओरेगोन से सांसद जेफ मर्कले और बिल हागेर्टी ने पेश किया है। बता दें कि चीन, भारतीय प्रदेश अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा करता है। जिसके चलते चीन अब एलएसी पर पूर्वी सेक्टर में आक्रामकता दिखा रहा है। बीते दिनों भारत और चीन की सेनाओं के बीच हिंसक झड़पें भी हुईं थी। इन्हीं सब घटनाओं के बीच अमेरिकी सांसदों ने यह विधेयक पेश किया है। 

विज्ञापन


चीन की आक्रामकता की अमेरिकी सांसदों ने की आलोचना
अमेरिकी कांग्रेस की कांग्रेसनल एग्जीक्यूटिव कमीशन ऑन चाइना के सह अध्यक्ष सीनेटर जेफ मर्कले ने कहा कि अमेरिका पूरी दुनिया में स्वतंत्रता और कानून आधारित पद्धति का समर्थन करता है। यह प्रस्ताव साफ कर देता है कि अमेरिका अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न अंग मानता है, ना कि पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना का। विधेयक में अमेरिकी सरकार से सहयोगी देशों के साथ संबंध और मजबूत करने के लिए कहा गया है और चीन की आक्रामकता की आलोचना की गई है। 
विज्ञापन


सीनेटर बिल हागेर्टी के अनुसार, ऐसे समय जब चीन लगाातर हिंद प्रशांत महासागर में आजादी के लिए खतरा बना हुआ है। तब अमेरिका को अपने रणनीतिक साझेदारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होना चाहिए। खासकर भारत के साथ। बिल होगेर्टी ने कहा कि अमेरिका और भारत की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाया जाए। क्वाड में सहयोग को बढ़ाया जाए, जिससे हिंद महासागर में मुक्त आवाजाही सुनिश्चित हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका मैकमोहन लाइन को भारत और चीन के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा मानता है। बता दें कि चीन की सेना सीमा पर यथास्थिति को बदलने की कोशिश कर रही है, इसके लिए चीन की सेना सीमा पर गांवों को बसा रही है। साथ ही चीनी भाषा में लिखा नया नक्शा जारी किया है, जिसमें अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा बताया गया है। विधेयक में भारत और अमेरिका के बीच रक्षा, तकनीक, आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने की बात कही गई है। 


दिवाली पर न्यूयॉर्क के स्कूलों में होगी छुट्टी
अमेरिका में बढ़ती भारत की स्वीकार्यता का एक और उदाहरण सामने आया है। दरअसल न्यूयॉर्क शहर की काउंसिल वूमेन लिंडा ली ने दिवाली के त्योहार पर स्कूलों में छुट्टी करने का प्रस्ताव पास किया है। जिसके बाद न्यूयॉर्क में अब दिवाली पर स्कूलों में  छुट्टी की जाएगी। सोशल मीडिया पर साझा किए एक वीडियो में लिंडा ली ने कहा कि न्यूयॉर्क की विविधता वाली संस्कृति तब तक अधूरी है जब तक हमारे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की कुल आबादी का पांचवां हिस्सा त्योहार मनाने या फिर स्कूल जाने में से किसी एक का चुनाव करता रहेगा। इसलिए हमने एक प्रस्ताव पास किया है, जिसके तहत दिवाली पर स्कूलों में छुट्टी रखने का फैसला किया गया है। भारतीय अमेरिकी समुदाय ने इस फैसले पर खुशी जाहिर की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed