{"_id":"6596336b5bb1283d800cc22b","slug":"usa-las-vegas-judge-beaten-by-defendant-in-courtroom-video-viral-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: अदालत की सुनवाई के दौरान आरोपी ने महिला जज को पीटा, घटना का वीडियो हो रहा वायरल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: अदालत की सुनवाई के दौरान आरोपी ने महिला जज को पीटा, घटना का वीडियो हो रहा वायरल
Thu, 04 Jan 2024 09:58 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 04 Jan 2024 09:58 AM IST
सार
जज ने आरोपी डियोब्रा को दोषी मानते हुए जेल भेजने का आदेश दिया। इस बात से आरोपी डियोब्रा इतना नाराज हो गया कि उसने एकदम से मेज के ऊपर से छलांग लगाते हुए महिला जज पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
वीडियो का स्क्रीन ग्रैब, जिसमें आरोपी दिख रहा है
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमेरिका के लास वेगास में अदालत की सुनवाई के दौरान एक आरोपी ने महिला जज पर हमला कर दिया। आरोपी ने अचानक से टेबल से ऊपर से छलांग लगाते हुए महिला जज पर हमला बोल दिया और महिला जज को बुरी तरह पीटा। सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि अदालत में मौजूद सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग महिला जज को बचा नहीं पाए। किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को काबू किया और फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है। यह पूरी घटना कोर्ट में लगे कैमरे में कैद हो गई।
क्या है मामला
घटना लास वेगास के रीजनल जस्टिस सेंटर की है। बुधवार को लास वेगास के निवासी आरोपी डियोब्रा डेलोन रेड्डेन (30 वर्षीय) को एक मामले में सुनवाई के लिए अदालत में पेश किया गया। क्लार्क काउंटी डिस्ट्रिक्ट जज मैरी के मामले की सुनवाई कर रहीं थी। जज ने आरोपी डियोब्रा को दोषी मानते हुए जेल भेजने का आदेश दिया। इस बात से आरोपी डियोब्रा इतना नाराज हो गया कि उसने एकदम से मेज के ऊपर से छलांग लगाते हुए महिला जज पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
महिला जज पर बरसाए लात घूंसे
घटना के वक्त आरोपी हिरासत में नहीं था। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी ने महिला जज की कुर्सी पर छलांग लगाई और महिला जज को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। इस पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कोर्ट के मार्शल और अन्य पुलिसकर्मियों ने महिला जज को बचाने की कोशिश की लेकिन आरोपी इतना उग्र था कि उसने फिर भी महिला जज को पीटना जारी रखा। कुछ देर हाथापाई के बाद आरोपी को काबू किया गया। इस हमले में महिला जज को गंभीर चोट लगी है। वहीं जज को बचाने वाले मार्शल का सिर फट गया और उसका कंधा भी टूट गया। महिला जज की पिटाई करने आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

A Las Vegas judge was attacked in her courtroom by a man she was in the process of sentencing for attempted battery. pic.twitter.com/tlt2f4JeSw
— CBS Evening News (@CBSEveningNews) January 4, 2024