फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA Kamala Harris Leads The Race To White House After Debate donald trump fall behind

USA: क्या डोनाल्ड ट्रंप पर भारी पड़ेंगी कमला हैरिस? बहस के बाद अधिकतर सर्वे में पूर्व राष्ट्रपति से आगे निकलीं

Fri, 20 Sep 2024 10:48 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 20 Sep 2024 10:48 AM IST
सार

हाल ही में कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच राष्ट्रपति पद की बहस हुई थी, जिसमें भी कमला हैरिस का प्रदर्शन बेहतर था। अब बहस के बाद हुए विभिन्न सर्वे में कमला हैरिस को डोनाल्ड ट्रंप से आगे बताया गया है। 

विज्ञापन
USA Kamala Harris Leads The Race To White House After Debate donald trump fall behind
डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कुछ समय पहले तक डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति पद की रेस में आगे चल रहे थे, लेकिन कमला हैरिस के रेस में शामिल होने के बाद हालात बदल गए हैं। अब ताजा सर्वे में पता चला है कि कमला हैरिस, डोनाल्ड ट्रंप पर भारी पड़ रही हैं। हाल ही में कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच राष्ट्रपति पद की बहस हुई थी, जिसमें भी कमला हैरिस का प्रदर्शन बेहतर था। अब बहस के बाद हुए विभिन्न सर्वे में कमला हैरिस को डोनाल्ड ट्रंप से आगे बताया गया है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति पद की बहस के बाद बढ़ी कमला हैरिस की लोकप्रियता
10 सितंबर को दोनों उम्मीदवारों के बीच राष्ट्रपति पद की बहस हुई थी। विभिन्न सर्वेक्षणों में बताया गया कि इस बहस में कमला हैरिस, डोनाल्ड ट्रंप पर भारी पड़ीं थी। अब उनके बेहतर प्रदर्शन का असर ये हुआ है कि उनकी लोकप्रियता में भी उछाल आया है। रायटर्स/इप्सोस के पोल के अनुसार, 11-19 सितंबर के बीच हुए पोल में कमला हैरिस को 47 प्रतिशत लोगों ने समर्थन दिया है। वहीं डोनाल्ड ट्रंप को 42 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है। इकोनोमिस्ट/यूगोव पोल के अनुसार भी कमला हैरिस, ट्रंप से चार प्रतिशत पॉइंट से आगे हैं। 
विज्ञापन


अधिकतर सर्वे में कमला हैरिस आगे
राष्ट्रपति पद की बहस से पहले कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच सिर्फ दो प्रतिशत पॉइंट का ही अंतर था, लेकिन अब यह अंतर बढ़कर 4-5 प्रतिशत हो गया है। खास बात ये है कि अधिकतर सर्वेक्षणों में कमला हैरिस को ही आगे दिखाया गया है। रियल क्लियर पॉलिटिक्स के सर्वेक्षण के अनुसार, कमला हैरिस को बहस से पहले अपने 78 वर्षीय प्रतिद्वंद्वी ट्रंप पर 1.4 अंकों की बढ़त थी, अब 19 सितंबर तक यह बढ़कर दो प्रतिशत हो गई है। पोलिंग एग्रीगेटर फाइव थर्टी एइट के अनुसार, डेमोक्रेट उम्मीदवार हैरिस की बढ़त अब लगभग तीन प्रतिशत अंकों से आगे है, जो बहस से पहले दो अंक था। सिल्वर बुलेटिन ने भी यह कहा कि हैरिस अब ट्रम्प से तीन अंकों से आगे चल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed