फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA kamala harris leads donald trump in pennsylvania and other states polls president election

USA: 'जहां जानलेवा हमला हुआ, वहीं कमला हैरिस से पिछड़े ट्रंप', इन राज्यों में लगातार घट रहा समर्थन

Sun, 11 Aug 2024 12:59 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 11 Aug 2024 12:59 PM IST
सार

ताजा सर्वे न्यूयॉर्क टाइम्स और सिएना कॉलेज द्वारा किया गया है। हैरानी की बात ये है कि न्यूयॉर्क टाइम्स और सिएना कॉलेज के पूर्व के सर्वे में डोनाल्ड ट्रंप को कमला हैरिस से आगे दिखाया गया था।

विज्ञापन
USA kamala harris leads donald trump in pennsylvania and other states polls president election
डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका में कमला हैरिस की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और वह ट्रंप पर भारी पड़ती नजर आ रही हैं। ताजा सर्वे में पता चला है कि कमला हैरिस पेंसिल्वेनिया, मिशिगन और विस्कोंसिन जैसे राज्यों में भी ट्रंप पर चार पॉइंट की बढ़त बना चुकी हैं। गौरतलब है कि पेंसिल्वेनिया में ही बीते दिनों डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला हुआ था और हमले के बाद देश में ट्रंप के पक्ष में सहानुभूति की लहर देखी गई थी। हालांकि कमला हैरिस के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने के बाद से ट्रंप पिछड़ते जा रहे हैं। 
विज्ञापन


जिस सर्वे में आगे थे वहां पिछड़े ट्रंप
ताजा सर्वे न्यूयॉर्क टाइम्स और सिएना कॉलेज द्वारा किया गया है। हैरानी की बात ये है कि न्यूयॉर्क टाइम्स और सिएना कॉलेज के पूर्व के सर्वे में डोनाल्ड ट्रंप को कमला हैरिस से आगे दिखाया गया था, लेकिन अब इन तीनों राज्यों के मतदाताओं के समर्थन में बदलाव देखा गया है और यह मतदाता वर्ग अब कमला हैरिस के पाले में झुकता दिखाई दे रहा है। सर्वे करने वाले न्यूयॉर्क टाइम्स ने हालांकि मतदाताओं के रुझान में बदलाव की वजह के बारे में नहीं बताया। 
विज्ञापन


लगातार बढ़ रही कमला हैरिस की लोकप्रियता
जुलाई में हुए सर्वेक्षण में कमला हैरिस को 37 प्रतिशत लोगों ने समर्थन दिया था। वहीं डोनाल्ड ट्रंप को 34 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला था। अब एक ताजा सर्वेक्षण में कमला हैरिस को 42 प्रतिशत लोगों ने समर्थन दिया है, जबकि ट्रंप को 37 प्रतिशत लोगों का साथ मिला है। यह सर्वेक्षण 2-7 अगस्त के बीच कराया गया। सर्वेक्षण में चार प्रतिशत लोगों ने निर्दलीय उम्मीदवार रॉबर्ट केनेडी जूनियर का समर्थन किया है। हालांकि जुलाई में हुए सर्वेक्षण में केनेडी जूनियर को 10 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमला हैरिस को सकारात्मक मीडिया कवरेज में भी फायदा मिल रहा है। साथ ही डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन के बीच जब मुकाबला था तो उसमें बाइडन की बढ़ती उम्र को लेकर रिपब्लिकन पार्टी ने खूब मुद्दा बनाया था। अब वही बात ट्रंप पर भारी पड़ रही है क्योंकि ट्रंप जहां 78 साल के हैं, वहीं कमला हैरिस 55 साल की उम्र के साथ ट्रंप की तुलना में काफी युवा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed