फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Us Presidential Election 2024 Kamala Harris Surpasses Donald Trump in Polls World News in Hindi

USA: पोल सर्वेक्षण में डोनाल्ड ट्रंप से आगे निकलीं कमला हैरिस, लगातार बढ़ रही लोकप्रियता

Fri, 09 Aug 2024 10:24 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 09 Aug 2024 10:24 AM IST
सार

जुलाई में हुए सर्वेक्षण में कमला हैरिस को 37 प्रतिशत लोगों ने समर्थन दिया था। वहीं डोनाल्ड ट्रंप को 34 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला था। अब ताजा सर्वेक्षण के नतीजों से साफ है कि जैसे जैसे चुनाव प्रचार आगे बढ़ रहा है, कमला हैरिस की बढ़त भी मजबूत हो रही है।

विज्ञापन
Us Presidential Election 2024 Kamala Harris Surpasses Donald Trump in Polls World News in Hindi
अमेरिका की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस। - फोटो : PTI

विस्तार

डेमोक्रेट कमला हैरिस की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और राष्ट्रपति पद के लिए हुए ताजा पोल सर्वेक्षण में वह डोनाल्ड ट्रंप को पछाड़कर आगे निकल गई हैं। गुरुवार को जारी हुए पोल सर्वेक्षण में कमला हैरिस को 42 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला है, वहीं डोनाल्ड ट्रंप पांच पॉइंट से पिछड़कर 37 प्रतिशत लोगों की पसंद बने हुए हैं।  
विज्ञापन


लगातार बढ़ रही कमला हैरिस की लोकप्रियता
जुलाई में हुए सर्वेक्षण में कमला हैरिस को 37 प्रतिशत लोगों ने समर्थन दिया था। वहीं डोनाल्ड ट्रंप को 34 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला था। अब ताजा सर्वेक्षण के नतीजों से साफ है कि जैसे जैसे चुनाव प्रचार आगे बढ़ रहा है, कमला हैरिस की बढ़त भी मजबूत हो रही है। राष्ट्रीय स्तर पर हुए ताजा सर्वेक्षण में 2045 व्यस्क शामिल हुए। यह सर्वेक्षण 2-7 अगस्त के बीच कराया गया। सर्वेक्षण में चार प्रतिशत लोगों ने निर्दलीय उम्मीदवार रॉबर्ट केनेडी जूनियर का समर्थन किया है। हालांकि जुलाई में हुए सर्वेक्षण में केनेडी जूनियर को 10 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



डोनाल्ड ट्रंप ने कमला हैरिस की योग्यता पर उठाए सवाल
कमला हैरिस की बढ़ती लोकप्रियता से कहीं न कहीं डोनाल्ड ट्रंप और उनकी टीम भी चिंतित है। यही वजह है कि ट्रंप लगातार कमला हैरिस और उनकी योग्यता पर सवाल उठा रहे हैं। बीते दिनों ट्रंप ने कमला हैरिस पर नस्लभेदी टिप्पणी की थी और उनके अश्वेत मूल का होने पर सवाल उठाए थे। अब ट्रंप ने कहा है कि दुनियाभर में हालात खराब हो रहे हैं और दुनिया विश्वयुद्ध की तरफ बढ़ रही है। ट्रंप ने कहा कि कमला हैरिस हालात को संभालने के लिए सक्षम नहीं हैं। ट्रंप ने कमला हैरिस को बाइडन से भी खराब उम्मीदवार बताया। 

अभी कुछ समय पहले तक डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद की रेस में सबसे आगे दिख रहे थे। खासकर पेंसिल्वेनिया में उन पर हुए जानलेवा हमले के बाद ट्रंप के प्रति सहानुभूति की लहर उठी थी। हालांकि बाइडन द्वारा राष्ट्रपति पद की रेस से हटने और कमला हैरिस को समर्थन देने के बाद हालात बदल गए और अब कमला हैरिस, ट्रंप पर भारी पड़ती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed