फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA Joe Biden Donald Trump Presidential Election will announce his candidacy for 2024 Updates

USA: बाइडन को डगमगाते देख ट्रंप ने ताड़ा मौका, करेंगे 2024 के लिए उम्मीदवारी का एलान

Sun, 06 Nov 2022 06:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 06 Nov 2022 06:08 PM IST
सार

मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावनाएं लगातार बिगड़ने के संकेत हैं। टीवी चैनल सीएनएन ने अपने एक ताजा सर्वे के बाद कहा है कि डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए के लिए चुनावी सूरत लगातार मुश्किल होती गई है। उसके सर्वे के दौरान ऐसे आंकड़े सामने आए, जो डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए खतरे का संकेत हैं।

विज्ञापन
USA Joe Biden Donald Trump Presidential Election will announce his candidacy for 2024 Updates
Donald Trump and Joe Biden - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 2024 में फिर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने का मन बना लिया है। वे संभवतः इस महीने के तीसरे हफ्ते में अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करेंगे। वैसे उनसे जुड़े कुछ निकट सूत्रों ने अमेरिकी मीडिया को बताया है कि अगर आठ नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को उम्मीद से बढ़ कर कामयाबी मिली, तो ट्रंप 14 नवंबर को ही अपनी उम्मीदवारी घोषित कर देंगे।

विज्ञापन


टीकाकारों के मुताबिक मिडटर्म चुनावों में सत्ताधारी डेमोक्रेटिक पार्टी की लगातार कमजोर हो रही संभावना से ट्रंप का मनोबल बढ़ा है। ट्रंप के निकट सूत्रों के मुताबिक आठ नवंबर को चुनाव नतीजे आने के बाद ट्रंप चाहते हैं कि डेमोक्रेटिक पार्टी की हार की चर्चा कुछ दिन मीडिया में चलने दी जाए। 12 नवंबर को फ्लोरिडा राज्य में स्थित उनके निवास मार-ए-लागो में उनकी बेटी की शादी है। इसके बाद 14 नवंबर उन्हें उम्मीदवारी का एलान करने की सबसे मुफीद तारीख महसूस हो रही है।
विज्ञापन


इस बीच मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावनाएं लगातार बिगड़ने के संकेत हैं। टीवी चैनल सीएनएन ने अपने एक ताजा सर्वे के बाद कहा है कि डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए के लिए चुनावी सूरत लगातार मुश्किल होती गई है। उसके सर्वे के दौरान ऐसे आंकड़े सामने आए, जो डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए खतरे का संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएनएन के मुताबिक उसके सितंबर के सर्वे में 46 प्रतिशत लोगों ने राष्ट्रपति जो बाइडन के कामकाज पर संतोष जताया था। ताजा सर्वे में ये संख्या 42 फीसदी रह गई है। उधर 61 फीसदी लोगों ने कहा कि उनकी राय में राष्ट्रपति ने देश की महत्त्वपूर्ण समस्याओं पर पूरा ध्यान नहीं दिया है। सिर्फ 39 प्रतिशत लोगों ने राय जताई कि बाइडन की प्राथमिकताएं सही दिशा में हैं।

डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए चिंताजनक तीसरा आंकड़ा यह है कि 51 प्रतिशत लोगों की राय में मुख्य चुनावी मुद्दा अर्थव्यवस्था है। जबकि गर्भपात अधिकार के संरक्षण को सिर्फ 15 प्रतिशत लोगों ने अपने लिए सबसे अहम मुद्दा माना। डेमोक्रेटिक पार्टी को उम्मीद थी कि गर्भपात के प्रमुख मुद्दा बनने पर उसे लाभ होगा। लेकिन सर्वे से जाहिर हुआ है कि आम मतदाता अर्थव्यवस्था की बदहाली- खास कर महंगाई से परेशान हैं और उनके लिए गर्भपात जैसे मुद्दे पृष्ठभूमि में चले गए हैँ। तकरीबन 75 प्रतिशत मतदाताओं ने राय जताई कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था मंदी का शिकार हो चुकी है।

सीएनएन के सर्वे के दौरान सिर्फ 28 प्रतिशत लोंगों ने कहा कि देश अच्छे हाल में है। सीएनएन के विश्लेषकों ने इसका अर्थ निकाला है कि मतदाता देश की दिशा में सुधार के लिए बेसब्र हैं। चूंकि अब सत्ता डेमोक्रेटिक पार्टी के हाथ में है, इसलिए उनकी इस राय का फायदा रिपब्लिकन पार्टी को मिलने की संभावना है।


अमेरिका में राष्ट्रपति के चार साल के कार्यकाल की मध्य अवधि में होने वाले चुनावों को मिडटर्म्स कहा जाता है। मिडटर्म्स में कांग्रेस (संसद) के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के सभी 435 सदस्यों का चुनाव होता है। इसके अलावा ऊपरी सदन सीनेट के एक तिहाई सदस्य चुने जाते हैँ। कई राज्यों में गवर्नरों और प्रांतीय विधायिका के चुनाव के लिए भी आठ नवंबर को मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed