फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa jeffrey epstein filmed adult tapes of bill clinton prince andrew claim woman

Jeffrey Epstein: जेफ्री एपस्टीन ने बिल क्लिंटन और प्रिंस एंड्रयू के अश्लील वीडियो शूट किए थे, रिपोर्ट में दावा

Tue, 09 Jan 2024 11:51 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 09 Jan 2024 11:51 AM IST
सार

रैनसम ने दावा किया कि उसकी एक दोस्त ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, प्रिंस एंड्रयू और रिचर्ड ब्रैसनन के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इस दौरान जेफ्री एपस्टीन ने शारीरिक संबंध बनाते हुए इन सभी की अश्लील वीडियो शूट की थी।  

विज्ञापन
usa jeffrey epstein filmed adult tapes of bill clinton prince andrew claim woman
बिल क्लिंटन, जेफ्री एपस्टीन और प्रिंस एंड्रयू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अरबपति और वेश्यावृत्ति के आरोपी जेफ्री एपस्टीन को लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक महिला ने दावा किया है कि जेफ्री एपस्टीन ने कई मशहूर हस्तियों जैसे बिल क्लिंटन, ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू और मशहूर उद्योगपति रिचर्ड ब्रैनसन के अश्लील वीडियो शूट किए थे। ब्रिटिश-दक्षिण अफ्रीका मूल की महिला साराह रैनसम ने यह दावा किया है। 
विज्ञापन


महिला ने लगाए थे ये आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साराह रैनसम ने बताया कि साल 2006 में जब वह 22 साल की थी तो उसे भी जेफ्री एपस्टीन की मसाज करने के बदले पैसे देने का वादा किया गया था। रैनसम ने दावा किया कि उसकी एक दोस्त ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, प्रिंस एंड्रयू और रिचर्ड ब्रैसनन के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इस दौरान जेफ्री एपस्टीन ने शारीरिक संबंध बनाते हुए इन सभी की अश्लील वीडियो शूट की थी।  
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप को लेकर भी किया खुलासा
महिला ने दावा किया कि इन वीडियो में बिल क्लिंटन, प्रिंस एंड्रयू और रिचर्ड ब्रैनसन के चेहरे साफ देखे जा सकते हैं। हालांकि इन वीडियो में बड़ी चतुराई से एपस्टीन खुद को कैमरे से दूर रखने में सफल रहा था। महिला साराह रैनसम ने साल 2016 में इन दावों को लेकर अमेरिका की एक स्तंभकार को कई ईमेल किए थे। साराह ब्रैनसन ने ये भी दावा किया कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उसकी एक दोस्त के साथ एपस्टीन के न्यूयॉर्क स्थित मेंशन में कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे। महिला ने उस वक्त इन सेक्स टेप को वायरल करने की धमकी भी दी थी। हालांकि वह बाद में स्तंभकार को अश्लील वीडियो सौंपने में नाकाम रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेज हाल ही में सार्वजनिक किए गए हैं। जिनमें कई हस्तियों के नामों का खुलासा हुआ है। इनमें पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, डोनाल्ड ट्रंप के साथ ही पूर्व वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग के नाम का भी खुलासा हुआ है। जेफ्री एपस्टीन पर वेश्यावृत्ति कराने के आरोप लगे थे और साल 2019 में उसने आत्महत्या कर ली थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed