फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA indian student shreya verma stranded in america after lyft cab driver flee with her luggage

USA: कैब ड्राइवर सामान लेकर भागा, बिना वीजा और बैंक कार्ड के अमेरिका में फंसी भारतीय छात्रा; जानें पूरा वाकया

Mon, 25 Dec 2023 09:02 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 25 Dec 2023 09:02 AM IST
सार

श्रेया ने एयरपोर्ट जाने के लिए Lyft एप से एक कैब बुक की थी। इसी दौरान धोखे से श्रेया का सारा सामान लेकर कैब ड्राइवर फरार हो गया। 

विज्ञापन
USA indian student shreya verma stranded in america after lyft cab driver flee with her luggage
अमेरिका में फंसी भारतीय छात्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका में एक भारतीय छात्रा ने दावा किया है कि एक कैब ड्राइवर उसका सामान लेकर भाग गया है, जिसके चलते वह बिना वीजा, बैंक कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेजों के अमेरिका में फंस गई है। भारतीय छात्रा अमेरिका से भारत वापस आ रही थी, जब उसके साथ यह घटना घटी। छात्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट कर मदद मांगी है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
भारतीय छात्रा श्रेया वर्मा अमेरिका की हावर्ड यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ डिजाइन से स्नातक कर रही हैं। हाल ही में वह भारत में अपने माता-पिता के पास आने के लिए लोगान इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए निकलीं थी। श्रेया ने एयरपोर्ट जाने के लिए Lyft एप से एक कैब बुक की थी। इसी दौरान धोखे से श्रेया का सारा सामान लेकर कैब ड्राइवर फरार हो गया। 
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा ने सोशल मीडिया पर बताई आपबीती
इसके बाद श्रेया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपनी आपबीती साझा की है। भारतीय छात्रा का दावा है कि उसे 30 हजार डॉलर का नुकसान हुआ है और अब वह बिना वैध दस्तावेजों, पैसों के बिना अमेरिका में फंस गई है। श्रेया ने लिखा कि मैं LYFT के कस्टमर केयर से लगातार मदद मांग रही हूं लेकिन दुर्भाग्य से ड्राइवर से संबंधित अहम जानकारी नहीं मिल पा रही है, जिससे परेशानी बढ़ गई है। मैं लिफ्ट से अपील करती हूं कि वह ड्राइवर से संपर्क करें और मेरा सामान जल्द लौटाएं।' श्रेया ने लिखा कि कंपनी से जरूरी जानकारी मिलने के बाद वह इसे लेकर कैंब्रिज पुलिस से शिकायत करूंगी ताकि कानूनी कार्रवाई भी हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय छात्रा ने अपने पोस्ट में लिफ्ट कंपनी के स्टाफ द्वारा अपेक्षित मदद नहीं मिलने पर निराशा भी जाहिर की और लिखा कि अगर कंपनी जरूरी मदद नहीं देती है तो वह कानूनी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होंगी। वहीं लिफ्ट कंपनी के सीईओ डेविड रिशेर ने श्रेया के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी और परेशानी के लिए माफी मांगी। रिशेर ने लिखा कि 'हमारी टीम ड्राइवर का पता लगाने में जुटी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed