फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA implements recommendation of presidential commission to reduce visa backlog in india

USA: अब भारतीयों को जल्द मिलेगा अमेरिका का वीजा! यूएसए की सरकार ने लागू की प्रेसिडेंशियल कमीशन की सिफारिशें

Thu, 09 Feb 2023 05:44 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 09 Feb 2023 05:44 PM IST
सार

जनवरी 2023 में ही भारत में अमेरिकी दूतावास में एक लाख अभ्यर्थियों के वीजा प्रोसेस में हैं, जो कि जुलाई 2019 के बाद एक महीने में सबसे ज्यादा है। 

विज्ञापन
USA implements recommendation of presidential commission to reduce visa backlog in india
अमेरिकी वीजा - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी सरकार ने प्रेसिडेंशियल कमीशन की सिफारिशें लागू कर दी हैं। इन सिफारिशों के लागू होने से अमेरिकी दूतावास में वीजा बैकलॉग खत्म होगी और लोगों को जल्द अमेरिका का वीजा मिल सकेगा। बता दें कि भारत समेत कई देशों में अमेरिका के वीजा के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। खासकर कोरोना महामारी के बाद जब से अमेरिका ने कोरोना प्रतिबंधों में छूट दी है, तब से भारत से अमेरिका जाने वाले लोगों की संख्या में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है, जिसकी वजह से अमेरिकी दूतावासों में वीजा इंटरव्यू के लिए लंबी वेटिंग है और कई जगह तो यह इंतजार 800 दिन तक बढ़ गया है। जिससे छात्रों और पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


प्रेसिडेंशियल कमीशन के सदस्य अजय जैन भुतोरिया ने सलाह दी है कि अमेरिकी दूतावासों को वर्चुअल इंटरव्यू लेने चाहिए और दुनिया भर के दूतावासों के स्टाफ को उन दूतावासों के स्टाफ की मदद करनी चाहिए, जहां वीजा बैकलॉग बहुत ज्यादा है। साथ ही यह भी सिफारिश की गई है भारतीयों के लिए अमेरिकी सरकार को भारत के बाहर भी डिप्लोमैटिक मिशन खोलने चाहिए। उल्लेखनीय है कि जनवरी 2023 में ही भारत में अमेरिकी दूतावास में एक लाख अभ्यर्थियों के वीजा प्रोसेस में हैं, जो कि जुलाई 2019 के बाद एक महीने में सबसे ज्यादा है। 
विज्ञापन


बीते साल अमेरिका में प्रेसीडेंट एडवाइजरी कमीशन की दिसंबर में बैठक हुई थी। जिसमें एशियन अमेरिकन, नेटिव हवाईन और प्रशांत महासागर के द्वीपीय देशों, भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों में वीजा बैकलॉग बहुत ज्यादा है, जिसे कम करने के लिए बैठक में कई कदम उठाए गए हैं। प्रेसिडेंशियल कमीशन ने ये भी सिफारिश की है कि दूतावासों में नए स्थायी अधिकारी, अनुबंध आधारित कर्मचारी या फिर अवकाश प्राप्त अधिकारियों को नियुक्त किया जाए, ताकि बैकलॉक खत्म हो सके। अमेरिकी सरकार वीजा वेटिंग की समय सीमा को 2-4 हफ्ते करने की कोशिशों में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed