फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa Gay couple gets 100 years jail for raping adopted sons

USA: गोद लिए बेटों के साथ दुष्कर्म का दोषी पाया गया समलैंगिक कपल, अदालत ने दोनों को सुनाई 100 साल जेल की सजा

Tue, 24 Dec 2024 12:42 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 24 Dec 2024 12:42 PM IST
सार

पुलिस ने बच्चों के यौन शोषण मामले में दो आरोपियों जैकरी जूलोक और विलियम डेल जूलोक को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि दोनों समलैंगिक हैं और दंपति की तरह साथ रहते थे।

विज्ञापन
usa Gay couple gets 100 years jail for raping adopted sons
बच्चों से दुष्कर्म के आरोपी पाए गए समलैंगिक युवक - फोटो : एक्स/वाल्टन काउंटी पुलिस

विस्तार

अमेरिका की अदालत ने एक समलैंगिक जोड़े को अपने गोद लिए बेटों के साथ दुष्कर्म करने का दोषी पाया है। अदालत ने दोनों युवकों को 100 साल जेल की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों को सजा सुनाते हुए कहा कि उनका घर बच्चों के लिए खौफ का घर था। दोनों ने अपने दोस्तों के साथ भी बच्चों के यौन शोषण की तस्वीरें और वीडियो साझा किए थे। अदालत ने दोस्तों को भी कड़ी सजा सुनाई है। 
विज्ञापन


कैसे हुआ खौफनाक अपराध का खुलासा
अमेरिकी राज्य जॉर्जिया की वाल्टन काउंटी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गूगल अकाउंट पर साल 2022 में बच्चों के यौन शोषण से संबंधी कंटेंट अपलोड किया गया है। जांच के दौरान पुलिस ने हंटर लॉलेस नामक व्यक्ति को पकड़ा, जिसने बताया कि उसे जैकरी जूलोक नामक युवक ने आपत्तिजनक कंटेंट भेजा था। पुलिस ने जब इसकी जांच की तो जो सच्चाई सामने आई, वह रोंगटे खड़े कर देने वाली थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने बच्चों के यौन शोषण मामले में दो आरोपियों जैकरी जूलोक और विलियम डेल जूलोक को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि दोनों समलैंगिक हैं और दंपति की तरह साथ रहते थे। दोनों ने कई साल पहले एक अनाथ आश्रम से दो बच्चों को गोद लिया था। जिस वक्त बच्चों को गोद लिया गया, उस वक्त वे तीन और पांच साल थी। जांच में पता चला कि दोनों अपने गोद लिए बेटों का दुष्कर्म कर रहे थे। इतना ही नहीं दोनों ने बच्चों के साथ यौन शोषण के वीडियो बनाकर उन्हें अपने दोस्तों के साथ साझा भी किया। फिलहाल दोनों बच्चों की उम्र 10 और 12 साल है। दोनों को साल 2022 में गिरफ्तार किया गया था। दोनों को बच्चों के साथ कुकर्म करने, यौन शोषण और बच्चों को प्रताड़ित करने का दोषी पाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्तों को भी हुई सजा
गौरतलब है कि जैकरी पर साल 2011 में भी अपने गोद लिए बेटे का यौन शोषण करने का आरोप लगा था। हालांकि उस वक्त जैकरी पुलिस की लापरवाही से बच गया था। समलैंगिक जोड़े ने बच्चों के यौन शोषण की तस्वीरें और वीडियो जिन दो युवकों हंटर लॉलेस और विजकारो सांचेज के साथ साझा कीं, उन्हें भी अदालत ने सजा सुनाई है। अदालत ने लॉलेस को 20 साल और विजकारो सांचेज को 60 साल जेल की सजा सुनाई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed