{"_id":"677df411426ffeb3d10bbaf2","slug":"usa-former-president-jimmy-carter-casket-arrives-at-us-capitol-where-he-will-lie-in-state-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jimmy Carter: जिमी कार्टर का पार्थिव शरीर यूएस कैपिटल पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ दफनाने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Jimmy Carter: जिमी कार्टर का पार्थिव शरीर यूएस कैपिटल पहुंचा, राजकीय सम्मान के साथ दफनाने की प्रक्रिया शुरू
Wed, 08 Jan 2025 09:14 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 08 Jan 2025 09:14 AM IST
सार
मंगलवार सुबह पूर्व राष्ट्रपति की पार्थिव देह को विशेष विमान से डोबिन्स एयर रिजर्व बेस से मैरीलैंड में ज्वाइंट बेस एंड्रयूज बेस लाया गया। इसके बाद विशेष काफिले से पार्थिव देह को राजधानी वॉशिंगटन लाया गया।
विज्ञापन
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर
- फोटो : एक्स@CarterCenter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का पार्थिव शरीर देश की राजधानी वॉशिंगटन पहुंच चुका है। जिसके बाद जिमी कार्टर के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दफनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूर्व राष्ट्रपति को दफनाने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो जाएगी। जिमी कार्टर का 100 वर्ष की आयु में बीती 29 दिसंबर को निधन हो गया था। उसके बाद उनका पार्थिव शरीर अटलांटा स्थित कार्टर प्रेसिडेंशियल सेंटर में रखा हुआ था।
पूरे राजकीय सम्मान के साथ पार्थिव देह को वॉशिंगटन लाया गया
मंगलवार सुबह पूर्व राष्ट्रपति की पार्थिव देह को विशेष विमान से डोबिन्स एयर रिजर्व बेस से मैरीलैंड में ज्वाइंट बेस एंड्रयूज बेस लाया गया। इसके बाद विशेष काफिले से पार्थिव देह को राजधानी वॉशिंगटन लाया गया। यहां विभिन्न सांसद पूर्व राष्ट्रपति के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वॉशिंगटन पहुंचने पर पूर्व राष्ट्रपति के सम्मान में तोपों की सलामी दी गई। इसके बाद सैन्य बैंड बजाया गया। जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा से पार्थिव देह को रवाना करते समय भी पूर्व राष्ट्रपति को ऐसे ही श्रद्धांजलि दी गई।
ट्रंप ने पनामा नहर मुद्दे पर बात की, तो लोगों ने उठाए सवाल
वॉशिंगटन से जब ताबूत को विशेष काफिले के साथ यूएस कैपिटल लाया गया, तो उसके साथ कुछ सांसद और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के तीन न्यायाधीश भी शामिल हुए। पूर्व राष्ट्रपति को दफनाने की प्रक्रिया गुरुवार तक चलेगी। राष्ट्रपति जो बाइडन भी पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि देंगे। जब जिमी कार्टर के पार्थिव शरीर को जॉर्जिया से वॉशिंगटन लाया जा रहा था तो नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फ्लोरिडा में एक समाचार सम्मेलन के दौरान पनामा नहर का नियंत्रण अपने देश को सौंपने के लिए दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति कार्टर की आलोचना की। जब उनसे पूछा गया कि क्या इस समय कार्टर की आलोचना करना उचित था, तो ट्रम्प ने जवाब दिया कि 'मैं उन्हें एक इंसान के तौर पर पसंद करता था। लेकिन मैं उनकी नीतियों से असहमत था।'