फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa form squad with philipines foreign affairs expert says quad remains crucial to counter china

QUAD: अमेरिका ने चीन को घेरने के लिए बनाया नया संगठन SQUAD, विशेषज्ञ बोले- भारत की वजह से क्वाड ज्यादा अहम

Sun, 26 May 2024 01:03 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 26 May 2024 01:03 AM IST
सार

विदेश मामलों के विशेषज्ञ मानते हैं कि भले ही अमेरिका ने फिलीपींस, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर नया संगठन बना लिया है, लेकिन अभी भी भारत की सदस्यता वाले क्वाड संगठन की अहमियत ज्यादा है। 

विज्ञापन
usa form squad with philipines foreign affairs expert says quad remains crucial to counter china
क्वाड में भारत भी शामिल - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका, चीन को घेरने की रणनीति बना रहा है। इसी के तहत अमेरिका ने अप्रैल में जापान और फिलीपींस के साथ मिलकर एक त्रि-पक्षीय सम्मेलन का आयोजन किया था। इस सम्मेलन से अब एक नया संगठन बना है, जिसे नाम दिया गया है SQUAD। इस संगठन में अमेरिका, जापान, फिलीपींस के साथ ही ऑस्ट्रेलिया भी शामिल है। फिलीपींस का दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ विवाद चल रहा है। 
विज्ञापन


क्वाड की अहमियत अभी भी ज्यादा
वहीं विदेश मामलों के विशेषज्ञ मानते हैं कि भले ही अमेरिका ने फिलीपींस, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर नया संगठन बना लिया है, लेकिन अभी भी भारत की सदस्यता वाले क्वाड संगठन की अहमियत ज्यादा है। लॉवी इंस्टीट्यूट ने इस पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ने भले ही चीन को घेरने के लिए नया संगठन बना लिया है, लेकिन भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिकी की सदस्यता वाले संगठन क्वाड की अहमियत अभी भी ज्यादा है। विशेषज्ञों का कहना है कि बीते दिनों नई दिल्ली में होने वाला क्वाड सम्मेलन टल गया था। साथ ही रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस का समर्थन, इस मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव से भारत का अनुपस्थित रहना, रूस के साथ एस-400 की डील और ईरान के चाबहार बंदरगाह की डील ऐसी चीजें रहीं, जिनकी वजह से अमेरिका भारत से नाराज रहा और माना जा रहा है कि इसी वजह से क्वाड कमजोर हुआ।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed