फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa donald trump mocked joe biden for calling him vice president instead kamala harris

Donald Trump: बाइडन की फिसली जुबान तो डोनाल्ड ट्रंप ने उड़ाया मजाक, बोले- बहुत बढ़िया कर रहे हो जो

Fri, 12 Jul 2024 08:52 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 12 Jul 2024 08:52 AM IST
सार

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जो बाइडन से पूछा गया कि अगर वह राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से हट जाते हैं तो क्या कमला हैरिस, डोनाल्ड ट्रंप को हरा सकेंगी? इसके जवाब में बाइडन ने कहा कि 'मैं उपराष्ट्रपति ट्रंप को उपराष्ट्रपति चुनता ही नहीं, अगर मुझे लगता कि वह राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं हैं।'

विज्ञापन
usa donald trump mocked joe biden for calling him vice president instead kamala harris
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अपनी बढ़ती उम्र और अपनी याददाश्त को लेकर आलोचकों के निशाने पर हैं। अब एक बार फिर जो बाइडन गलती कर गए और कमला हैरिस की जगह डोनाल्ड ट्रंप को उपराष्ट्रपति बता गए। इससे सबसे ज्यादा खुश होने वाले लोगों में डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हैं। यही वजह है कि ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में जो बाइडन पर तंज कसा। 
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप ने उड़ाया जो बाइडन का मजाक
जो बाइडन का मजाक उड़ाते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा 'कुटिल जो ने अपने बिग बॉय प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत कर दी है और कहा कि 'मैं उपराष्ट्रपति ट्रंप को उपराष्ट्रपति नहीं चुनता...बहुत बढ़िया जो।' दरअसल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जो बाइडन कमला हैरिस की जगह डोनाल्ड ट्रंप को उपराष्ट्रपति बता गए। जिसके बाद बाइडन की बढ़ती उम्र को लेकर फिर से चर्चा तेज हो गई और उनकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी का विरोध भी बढ़ गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जो बाइडन से पूछा गया कि अगर वह राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी से हट जाते हैं तो क्या कमला हैरिस, डोनाल्ड ट्रंप को हरा सकेंगी? इसके जवाब में बाइडन ने कहा कि 'मैं उपराष्ट्रपति ट्रंप को उपराष्ट्रपति चुनता ही नहीं, अगर मुझे लगता कि वह राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं हैं।'
विज्ञापन


जेलेंस्की को बता गए पुतिन
अमेरिका में नाटो का सम्मेलन चल रहा है। इस सम्मेलन के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नाटो और यूक्रेन के बीच एक समझौते का एलान किया। इस दौरान भी जो बाइडन कुछ ऐसा कह गए, जिसे लेकर उनका मजाक बनाया जा रहा है। दरअसल उन्होंने कहा 'अब मैं चाहता हूं कि यूक्रेन के राष्ट्रपति अपनी बात रखें, जिनमें जितना समर्पण है, उतनी ही हिम्मत है। बहनों और भाइयों, राष्ट्रपति पुतिन।' बाइडन यह कहकर पलटे, लेकिन तभी उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ और वे वापस आकर बोले, 'ये राष्ट्रपति पुतिन को हराने वाले हैं, राष्ट्रपति जेलेंस्की। मैं पुतिन को हराने पर इतना ध्यान दे रहा हूं कि हमें उसे लेकर बहुत चिंतित हैं।' बाइडन की बात से यूक्रेन के राष्ट्रपति भी हैरान रह गए, लेकिन फिर उन्होंने संभलते हुए कहा कि 'मैं पुतिन से कहीं ज्यादा बेहतर हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed