फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA donald trump loses will not be peaceful transfer joe biden says he is not confident

USA: राष्ट्रपति जो बाइडन को सता रहा डर, बोले- ट्रंप हारे तो वे आसानी से सत्ता हस्तांतरण नहीं होने देंगे

Thu, 08 Aug 2024 08:55 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 08 Aug 2024 08:55 AM IST
सार

बाइडन ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में ये बात कही। उन्होंने कहा कि 'अगर डोनाल्ड ट्रंप हार जाते हैं तो उन्हें ये विश्वास नहीं है कि कमला हैरिस को सत्ता का हस्तांतरण शांतिपूर्ण तरीके से हो पाएगा।

विज्ञापन
USA donald trump loses will not be peaceful transfer joe biden says he is not confident
डोनाल्ड ट्रंप, जो बाइडन - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने आशंका जताई है कि अगर डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति चुनाव में हार जाते हैं तो शांतिपूर्ण सत्ता हस्तांतरण को लेकर उन्हें शक है। जो बाइडन ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में ये बात कही। उन्होंने कहा कि 'अगर डोनाल्ड ट्रंप हार जाते हैं तो उन्हें ये विश्वास नहीं है कि कमला हैरिस को सत्ता का हस्तांतरण शांतिपूर्ण तरीके से हो पाएगा। वह (ट्रंप) जो भी बोलते हैं, उसका मतलब होता है, लेकिन हम उन्हें गंभीरता से नहीं लेते, लेकिन उनकी बातों का मतलब है जैसे कि उन्होंने कहा था कि- अगर हम हारे तो खून-खराबा होगा।'
विज्ञापन


2020 के राष्ट्रपति चुनाव में भी हुई थी हिंसा
जो बाइडन का ये डर बेबुनियाद भी नहीं है। साल 2020 में जब जो बाइडन ने डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव में पटखनी दी थी, उस वक्त भारी हिंसा हुई थी। दंगाईयों की भीड़ अमेरिकी संसद में घुस गई थी और उस दौरान पुलिसकर्मियों समेत कई लोगों की मौत भी हुई थी। डोनाल्ड ट्रंप पर लोगों की भीड़ को उकसाने का भी आरोप है और इसे लेकर उनके खिलाफ मुकदमा भी चल रहा है। इस बार भी जिस तरह के हालात हैं, उन्हें देखते हुए भी डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। यही वजह है कि जो बाइडन ने आशंका जताई है कि अगर डोनाल्ड ट्रंप फिर हारे तो इस बार भी हिंसा हो सकती है। 
विज्ञापन


टिम वाल्ज होंगे डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार
वहीं अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, जो कि डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं, उन्होंने अपने रनिंग मेट यानी कि उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार का नाम तय कर लिया है। हैरिस ने मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज को अपना रनिंग मेट चुना है। वाल्ज को हैरिस समर्थक माना जाता है। बतौर शिक्षक अपना करियर शुरू करने वाले टिम वाल्ज का मिनेसोटा के गवर्नर के रूप में दूसरा कार्यकाल चल रहा है। साथ ही वह डेमोक्रेटिक गवर्नर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। उल्लेखनीय है कि रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति और जेडी वैंस उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed