फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA Chhath Puja 2023 California Indian Americans Silicon Valley celebration

Chhath Puja: कैलिफोर्निया में भी छठ महापर्व का उत्साह, भगवान भास्कर को अर्घ्य देने उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु

Sun, 19 Nov 2023 05:12 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 19 Nov 2023 05:12 PM IST
सार

लोक आस्था के महापर्व छठ के मौके पर भारत के अलावा अमेरिका में भी उत्साह दिख रहा है। कैलिफोर्निया की सिलिकॉन वैली में रहने वाले सैकड़ों भारतीय-अमेरिकी लोगों ने छठ महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।

विज्ञापन
USA Chhath Puja 2023 California Indian Americans Silicon Valley celebration
अमेरिका में छठ महापर्व का उत्साह (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

लोक आस्था का महापर्व छठ भारत के कई हिस्सों में धूमधाम से मनाया जाता है। चार दिनों के महापर्व पर श्रद्धालुओं के बीच आस्था का उत्साह और पवित्रता की पराकाष्ठा देखी जाती है। भारत के अलावा अब अमेरिका में भी सैकड़ों भारतीय-अमेरिकी छठ पूजा मनाते हैं। कैलिफोर्निया की सिलिकॉन वैली में पीढ़ियों से चली आ रही अपनी पारिवारिक परंपरा को जीवित रखते हुए श्रद्धालुओं ने महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन


विज्ञान और तकनीक से घिरे रहने के बावजूद सैकड़ों भारतीय-अमेरिकी श्रद्धालु अपने दोस्तों और परिवारों के साथ आस्था का महापर्व मना रहे हैं। छठ पूजा के हिस्से के रूप में सूर्य देव की पूजा-उपासना करने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु अमेरिकी शहर फ़्रेमोंट में एक झील के किनारे एकत्र हुए। बता दें कि चार दिवसीय छठ पूजा 17 नवंबर को शुरू हुई। त्योहार के दौरान, भक्त 36 घंटे से अधिक समय का निर्जला उपवास रखते हैं। भगवान भास्कर यानी सूर्य देव की प्रार्थना के लिए नदियों और तालाबों के किनारे इकट्ठा होने वाले श्रद्धालु जलाशयों में खड़े होकर भगवान को अर्घ्य देते हैं।
विज्ञापन


कैलिफोर्निया के फ़्रेमोंट में रहने वाले सैकड़ों भारतीय-अमेरिकी श्रद्धालुओं में एक राकेश सिंह ने बताया, "हम यहां छठ पूजा मना रहे हैं। हमने इसे 2011 में शुरू किया था और उस समय केवल कुछ लोगों ने ही इसमें भाग लिया था। बाद में, धीरे-धीरे लोग इसमें शामिल होने लगे और 2014 के बाद, यह वास्तव में बढ़ने लगा। लगभग 1,200 लोग पिछले साल छठ महापर्व पर शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल, फ़्रेमोंट में आयोजकों ने छठ पूजा समारोह के लिए झील के किनारे प्रवेश के लिए मुफ्त टिकट की पेशकश की। आयोजकों के अनुसार, सिस्टम खुलने के कुछ ही घंटों के भीतर ही सभी मुफ्त टिकट बिक गए। बड़ी संख्या में लोग प्रतीक्षा सूची में रहे।

एक अन्य स्थानीय निवासी सुनील ने बताया, "हमने सोचा कि हमारे बच्चों को कैसे पता चलेगा कि छठ वास्तव में कैसे मनाया जाता है? घर पर (भारत में) उत्सव मनाना बिल्कुल सामान्य है। मैं अपनी पत्नी और बेटी को झील के किनारे ले गया क्योंकि मैं पास में ही रहता हूं। मैंने अपने दोस्तों, अजय और राकेश को बुलाया। उन्हें बताया कि वे भी छठ मना रहे हैं। जानकारी मिलने पर राकेश भी साथ जुड़ गए।


बता दें कि छठ पूजा बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। मान्यताओं के अनुसार, भगवान भास्कर से जुड़ी आस्था के कारण लोग छठ व्रत करते हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि पृथ्वी पर जीवन कायम रहने का बड़ा आधार सूर्य ही हैं। छठ पूजा लंबे, स्वस्थ, समृद्ध जीवन जीने के लिए सूर्य देव से आशीर्वाद लेने के लिए भी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed