Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   USA Car turns deadly outside Los Angeles metro station three killed driver arrested on murder charges

अमेरिका: लॉस एंजिल्स मेट्रो स्टेशन के बाहर मौत बनकर दौड़ी कार; तीन की मौत, हत्या के आरोप में ड्राइवर गिरफ्तार

Wed, 11 Nov 2026 10:12 PM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिल्स।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिल्स। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 11 Nov 2026 10:12 PM IST
सार

पुलिस ने बुधवार को बताया कि लॉस एंजिल्स के एक मेट्रो स्टेशन के बाहर भीड़भाड़ के समय एक मिनीवैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। इस मामले में 61 वर्षीय ड्राइवर को तीन लोगों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
USA Car turns deadly outside Los Angeles metro station three killed driver arrested on murder charges
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में नॉर्थ हॉलीवुड के एक व्यस्त मेट्रो स्टेशन के बाहर मिनीवैन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद पुलिस ने 61 वर्षीय ड्राइवर इहोर डेमियानेंको को तीन लोगों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अभी हादसे की वजह और ड्राइवर की मंशा की जांच कर रही है। जांचकर्ता दुर्घटना के वीडियो को एक-एक फ्रेम करके देखेंगे।
विज्ञापन


ड्राइवर को अस्पताल से हिरासत में लिया गया
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाला गया। वह बात करने की स्थिति में था, लेकिन मंगलवार को हुए हादसे के बाद सदमे में दिखाई दे रहा था। अधिकारी अभी तक यह पता नहीं लगा पाए हैं कि दुर्घटना किस वजह से हुई और क्या ड्राइवर ने जानबूझकर लोगों को टक्कर मारी थी।
विज्ञापन


61 वर्षीय इहोर डेमियानेंको पर हत्या के तीन आरोप
अधिकारी नोर्मा आइसेनमैन ने बताया कि ड्राइवर की पहचान लॉस एंजिल्स के वैली विलेज इलाके में रहने वाले इहोर डेमियानेंको के रूप में हुई है। उस पर हत्या के तीन आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, पुलिस प्रवक्ता को यह जानकारी नहीं थी कि बुधवार सुबह तक वह अस्पताल में ही था या नहीं। अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि डेमियानेंको की ओर से इन आरोपों का जवाब देने के लिए कोई वकील नियुक्त किया गया है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूड वेंडर के टेंट में जा घुसी मिनीवैन
नॉर्थ हॉलीवुड इलाके के एक व्यस्त चौराहे पर हुए इस हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मिनीवैन सड़क किनारे खाने-पीने का सामान बेचने वाले एक विक्रेता के टेंट के नीचे जा घुसी। मेयर करेन बास ने बताया कि हादसे के पीड़ितों में सड़क किनारे सामान बेचने वाले और पैदल चलने वाले लोग शामिल हैं।

वीडियो के एक-एक फ्रेम की जांच करेगी पुलिस
लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग (एलएपीडी) के प्रमुख जिम मैकडोनेल ने कहा कि जांचकर्ता हादसे के वीडियो को एक-एक फ्रेम करके देखेंगे। उन्होंने कहा, 'यह एक लंबी लेकिन बहुत ही बारीकी से की जाने वाली जांच होगी, ताकि पता लगाया जा सके कि असल में क्या हुआ था।'

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया हादसे का खौफनाक मंजर
लुइस लूना-गुज़मैन पास ही एक बर्गर स्टॉल पर काम कर रहे थे, तभी उन्हें जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा कि कई लोग जमीन पर गिरे हुए थे और उनके आसपास खाने-पीने का सामान तथा कप बिखरे पड़े थे। आसपास मौजूद लोग तुरंत हादसे वाली जगह की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने बताया कि जब वे घटनास्थल के करीब पहुंचे, तो एक घायल महिला बाइक स्टैंड के पास पड़ी थी। उसके चेहरे, हाथों और पैरों से खून बह रहा था। वह दर्द से कराह रही थी और उसकी आंखें बंद थीं। लूना-गुजमैन ने बताया, 'मैंने उससे कहा- हिलना मत, मदद आ रही है।' उन्होंने आगे बताया कि पास ही एक महिला का शव पड़ा था, जबकि एक अन्य महिला मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियों पर बिना हिले-डुले पड़ी थी।

स्थानीय जनप्रतिनिधि ने जताया दुख
लॉस एंजिल्स सिटी काउंसिल के सदस्य एड्रिन नाजारियन ने इस इलाके को एक करीबी समुदाय बताया, जहां हमेशा चहल-पहल और गतिविधियां बनी रहती हैं। नॉर्थ हॉलीवुड भी उनके निर्वाचन क्षेत्र में आता है। मंगलवार रात घटनास्थल पर एक मिनीवैन फुटपाथ पर मलबे के बीच खड़ी दिखाई दी। उसका ड्राइवर की तरफ का दरवाजा खुला था और एयरबैग भी खुल गया था। पास ही दमकल की गाड़ियां और आपातकालीन टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी थीं, जबकि ऊपर एक हेलिकॉप्टर उड़ रहा था।


ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया: होर्मुज खोलने के लिए अमेरिका के समक्ष ईरान की शर्तें, परमाणु सामग्री पर क्या बोले ईरानी अधिकारी?

हादसे के बाद मेट्रो सेवाओं पर पड़ा सीमित असर
लॉस एंजिल्स काउंटी मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी के प्रवक्ता जोस उबाल्डो के अनुसार, मंगलवार रात मेट्रो स्टेशन का एक प्रवेश द्वार बंद रहा। हालांकि, हादसे का बाकी परिवहन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा और बस तथा सबवे स्टेशन खुले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed