{"_id":"66e27234c35ac2cc770bded6","slug":"usa-11-september-attacks-looked-like-from-space-nasa-issue-image-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: आसमान से कैसा दिखा था 9\/11 हमले का नजारा, नासा ने जारी की भयावह तस्वीर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: आसमान से कैसा दिखा था 9/11 हमले का नजारा, नासा ने जारी की भयावह तस्वीर
Thu, 12 Sep 2024 10:38 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 12 Sep 2024 10:38 AM IST
सार
जिस वक्त अमेरिका पर हमला हुआ, उस वक्त फ्रैंक कलबर्टसन अंतरिक्ष में अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर मौजूद एकमात्र अमेरिकी अंतरिक्षयात्री थे।
विज्ञापन
अमेरिका पर 11 सितंबर को हुआ हमला
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका पर 11 सितंबर 2001 हुए सबसे बड़े आतंकी हमले की 23वीं वर्षगांठ पर नासा ने एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री का पत्र जारी किया है। यह पत्र फ्रैंक कलबर्टसन का है। जिस वक्त अमेरिका पर हमला हुआ, उस वक्त फ्रैंक कलबर्टसन अंतरिक्ष में अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर मौजूद एकमात्र अमेरिकी अंतरिक्षयात्री थे। कलबर्टसन ने अंतरिक्ष ने 11 सितंबर के हमले को देखा।
पत्र में फ्रैंक कलबर्टसन ने लिखा- आज दुनिया बदल गई
पत्र में फ्रैंक कलबर्टसन ने लिखा कि 'आज दुनिया बदल गई है। ये हमला किसने किया? अभी हम केवल आतंकवादियों को ही जानते हैं। यह मुश्किल है कि हम अपना गुस्सा और डर किस पर निकालें।' फ्रैंक कलबर्टसन 11 सितंबर पर हमले के समय नासा के एक्सपीडिशन थ्री के कमांडर के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर तैनात थे। कलबर्टसन ने ट्विन टावर्स के ढहने के तुरंत बाद मैनहट्टन से उठते धुएं के गुबार की तस्वीरें खींची थी। नासा ने उस तस्वीर को भी जारी किया है। पत्र में कलबर्टसन ने लिखा कि 'ये वर्णन करना मुश्किल है कि इस समय ग्रह से बाहर एकमात्र अमेरिकी होना कैसा लगता है। यह महसूस करना कि मुझे आप सभी के साथ होना चाहिए, इन हालात से निपटना चाहिए था और लोगों की मदद करनी चाहिए थी, यह अभिभूत करने वाला है।'
11 सितंबर के आतंकी हमले में तीन हजार लोगों की गई थी जान
11 सितंबर के आतंकी हमले में जिस विमान को ट्विट टावर्स से टकराया गया, उस विमान के पायलट कैप्टन चार्ल्स बर्लिंगेम, फ्रैंक कलबर्टसन के सहपाठी थे। आज हमले के 23 साल बाद हमले वाली जगह आज एक स्मारक बना हुआ है और इस स्मारक पर उन तीन हजार लोगों के नाम हैं, जिन्होंने 11 सितंबर के हमले में अपनी जान गंवाई थी। बुधवार को 11 सितंबर हमले की 23वीं वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रपति जो बाइडन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक साथ ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन