{"_id":"68f84a925643422cf60e2956","slug":"us-wyoming-state-capitol-evacuate-after-suspected-explosive-device-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिका के व्योमिंग में स्टेट कैपिटल बिल्डिंग में मिला संदिग्ध विस्फोटक, खाली कराई गई पूरी इमारत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिका के व्योमिंग में स्टेट कैपिटल बिल्डिंग में मिला संदिग्ध विस्फोटक, खाली कराई गई पूरी इमारत
Wed, 22 Oct 2025 08:38 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 22 Oct 2025 08:38 AM IST
सार
व्योमिंग कैपिटल में गवर्नर, राज्य सचिव, राज्य लेखा परीक्षक, राज्य लोक शिक्षण अधीक्षक और अटॉर्नी जनरल के मुख्य कार्यालयों के साथ ही राज्य सभा और सीनेट कक्ष स्थित हैं।
विज्ञापन
व्योमिंग की स्टेट कैपिटल इमारत
- फोटो : व्योमिंग स्टेट कैपिटल आधिकारिक वेबसाइट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के व्योमिंग राज्य की स्टेट कैपिटल (विधानसभा) में संदिग्ध विस्फोटक मिलने के बाद इमारत को खाली करा लिया गया। जिस समय विस्फोटक बरामद हुआ, उस समय व्योमिंग के गवर्नर मार्क गॉर्डन भी स्टेट कैपिटल में मौजूद थे और विस्फोटक मिलने की जानकारी मिलते ही गवर्नर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को सुरक्षित इमारत से निकाल लिया गया।
स्टेट कैपिटल में ही है गवर्नर का कार्यालय
व्योमिंग कैपिटल में राज्य गवर्नर का कार्यालय भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को इमारत के सामने एक संदिग्ध विस्फोटक मिला और वह उसे इमारत के अंदर ले आया। पुलिस ने व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की है। कैपिटल की सुरक्षा करने वाले व्योमिंग हाईवे पेट्रोल के एक बयान के अनुसार, इमारत की सीढ़ियों और सड़क के बीच स्टेट सील पर उपकरण मिलने के बाद परिसर की ड्रोन और बम-सूंघने वाले कुत्तों की मदद से तलाशी ली गई। इसके बाद इमारत को खाली कराया गया।
ये भी पढ़ें- Slovakia: प्रधानमंत्री पर जानलेवा हमले के आरोपी को 21 साल की जेल, रूस का समर्थन करने से गुस्से में था
विज्ञापन
स्टेट कैपिटल के आस-पास की सड़कों को बंद किया गया
व्योमिंग हाईवे पेट्रोल के प्रवक्ता आरोन ब्राउन ने बताया कि अधिकारियों ने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि क्या मिला, सिवाय इसके कि यह संदिग्ध विस्फोटक घर में बना हुआ है और यह सैन्य गोला-बारूद जैसा है। ब्राउन ने कहा, 'यह असली है या नहीं, जानकारी नहीं है लेकिन हमारी सबसे बड़ी चिंता जनता की सुरक्षा है।' पुलिस ने आस-पास की सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया था, लेकिन शाम तक उन्हें फिर से खोल दिया गया। व्योमिंग कैपिटल में गवर्नर, राज्य सचिव, राज्य लेखा परीक्षक, राज्य लोक शिक्षण अधीक्षक और अटॉर्नी जनरल के मुख्य कार्यालयों के साथ ही राज्य सभा और सीनेट कक्ष स्थित हैं। 1890 में बने व्योमिंग राज्य की स्टेट कैपिटल की इमारत तीन साल के नवीनीकरण के बाद 2019 में फिर से खुली थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन