{"_id":"68f83dbead98f5cc5e0cde97","slug":"man-sentenced-to-21-years-in-prison-for-assassination-attempt-on-slovakia-prime-minister-fico-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Slovakia: प्रधानमंत्री पर जानलेवा हमले के आरोपी को 21 साल की जेल, रूस का समर्थन करने से गुस्से में था","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Slovakia: प्रधानमंत्री पर जानलेवा हमले के आरोपी को 21 साल की जेल, रूस का समर्थन करने से गुस्से में था
Wed, 22 Oct 2025 07:43 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 22 Oct 2025 07:43 AM IST
सार
आरोपी ने लोगों से सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए उकसाया। वकीलों ने आरोपी सिंटुला के लिए उम्रकैद की मांग की, लेकिन अदालत ने सिंटुला की उम्र और कोई आपराधिक रिकॉर्ड न होने को देखते हुए उसे 21 साल जेल की सजा सुनाई।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
विस्तार
स्लोवाकिया की एक अदालत ने मंगलवार को देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको की हत्या की कोशिश करने के आरोपी व्यक्ति को आतंकवादी हमले का दोषी ठहराया और उसे 21 साल की जेल की सजा सुनाई। इस घटना ने यूरोप के इस छोटे से देश को झकझोर कर रख दिया। दरअसल स्लोवाकिया को पश्चिमी देशों की बजाय रूस के करीब ले जाने के लिए रॉबर्ट फिको की आलोचना की जाती है।
बीते साल प्रधानमंत्री पर हुआ हमला
जुराज सिंटुला ने 15 मई, 2024 को प्रधानमंत्री रॉबर्ट फीको पर उस समय गोलीबारी की, जब वे राजधानी ब्रातिस्लावा से लगभग 140 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में हैंडलोवा शहर में एक कार्यक्रम के बाद समर्थकों का अभिवादन कर रहे थे। 72 वर्षीय सिंटुला को हमले के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया और हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि जांचकर्ताओं द्वारा पूछताछ में सिंटुला ने खुद के आतंकवादी होने के आरोपों से इनकार कर दिया।
अदालत ने आरोपी की उम्र देखते हुए दी 21 साल की सजा
हमले में फिको को पेट में गोली लगी थी और उन्हें हैंडलोवा से पास के शहर बांस्का बिस्त्रिका के एक अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी पांच घंटे की सर्जरी हुई, उसके दो दिन बाद उनका एक और ऑपरेशन किया गया। फिलहाल वे ठीक हैं। सिंटूला ने बताया कि वह सरकार की नीतियों से असहमत था। हालांकि सरकारी वकील ने कहा कि यह हमला किसी आम नागरिक पर नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री पर था। आरोपी ने लोगों से सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए उकसाया। वकीलों ने आरोपी सिंटुला के लिए उम्रकैद की मांग की, लेकिन अदालत ने सिंटुला की उम्र और कोई आपराधिक रिकॉर्ड न होने को देखते हुए उसे 21 साल जेल की सजा सुनाई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- अमेरिकी सेना में फिर फेरबदल: कौन हैं क्रिस्टोफर लानेव? ट्रंप ने सैन्य उप प्रमुख बनाने के लिए किया नामित
यूक्रेन की सैन्य सहायता बंद करने से नाराज
अदालती सुनवाई के दौरान अपनी गवाही में सिंटुला ने कहा कि वह फिको की नीतियों से असहमत हैं, जिनमें भ्रष्टाचार से निपटने वाले विशेष अभियोजन कार्यालय को रद्द करना, यूक्रेन के लिए सैन्य सहायता बंद करना और संस्कृति के प्रति सरकार का रवैया शामिल है। उसने गवाही में कहा, 'मैंने प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने का फैसला किया था, लेकिन मेरा किसी की हत्या करने का कोई इरादा नहीं था।' उसने यह भी कहा कि जब उन्हें पता चला कि प्रधानमंत्री बच गए हैं, तो उसे राहत मिली।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन