फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Woman, 35, Offers ₹ 4 Lakh To Anyone Who Can Find Her A Husband

US: पति ढूंढने वाले को चार लाख रुपये देने के लिए तैयार है ये महिला, हसबैंड में चाहती है सात खूबियां, पढ़ें

Fri, 14 Jul 2023 09:30 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 14 Jul 2023 09:30 AM IST
सार

लॉस एंजिल्स की 35 साल की कॉर्पोरेट वकील ईव टिली कॉल्सन ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया है। उसमें कॉल्सन ने अपील की है कि जो उनके लिए एक अच्छा पति ढूंढवाने में मदद करेगा वो उसे चार लाख रुपये देंगी। 
 

विज्ञापन
US Woman, 35, Offers ₹ 4 Lakh To Anyone Who Can Find Her A Husband
ईव टिली कॉल्सन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आजकल जहां कुछ लोग शादी से दूर भागते हैं, वहीं दूसरी तरफ एक महिला लाइफ पार्टनर खोजने के लिए बिचौलिए को लाखों रुपये देने को तैयार है। दरअसल, ये हैरान करने वाला मामला अमेरिका का है। यहां एक महिला ने पति की तलाश करने वाले को 5000 डॉलर यानी 4,10,462 रुपये देने की पेशकश की है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लॉस एंजिल्स की 35 साल की कॉर्पोरेट वकील ईव टिली कॉल्सन ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया है। उसमें कॉल्सन ने अपील की है कि जो उनके लिए एक अच्छा पति ढूंढवाने में मदद करेगा वो उसे चार लाख रुपये देंगी। 

विज्ञापन

10 लाख से अधिक फॉलोवर्स

बता दें, ईव टिली कॉल्सन को टिकटॉक पर 10 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। जैसे ही उन्होंने कुछ अलग हैरान कर देने वाला वीडियो साझा किया, वैसे ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Eve Tilley-Coulson (@ebtilley)


 

 

लोगों के सामने प्रस्ताव

खबरों की अनुसार, कॉल्सन ने इससे पहले यह प्रस्ताव अपने दोस्तों और बॉस के सामने भी रखा था। जब उनका करीबी कोई अच्छा लाइफ पार्टनर नहीं बता पाया तो उन्होंने इस प्रस्ताव को आम जनता के सामने रख दिया। 

इतने साल में देगी तलाक

ईव टिली कॉल्सन ने कहा कि प्रस्ताव ये है कि अगर कोई मेरी शादी करवाता हैं तो मैं उससे शादी करने के बाद तलाशने वाले को 5000 डॉलर का इनाम दूंगी। उन्होंने अपनी शर्तों के साथ ही एक चौंकाने वाली बात भी कही है। उनका कहना है कि वह अपनी शादी को बहुत लंबे समय तक रखना नहीं चाहती हैं, हो सकता है कि वो 20 साल में उससे तलाक भी ले लें।

डेटिंग ऐप्स से परेशान

कॉल्सन ने कहा कि मैं करीब पांच सालों से अकेली हूं। मैंने डेटिंग ऐप्स पर लोगों से मिलने की कोशिश की, लेकिन कोई पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बाद डेट करने के ढंग में एक अजीब बदलाव आया है। लोग आपसे व्यक्तिगत रूप से नहीं मिलते हैं और न ही डेटिंग ऐप पर कोई आपको गंभीरता से लेता है। 

ये खूबियां चाहिए

34 वर्षीय ईव ने लाइफ पार्टनर को लेकर अपनी कुछ शर्ते भी बताई है। उनका कहना है कि उनका फ्यूचर हसबैंड 27 से 40 साल के बीच में होना चाहिए और उसकी लंबाई कम से कम 6 फीट हो। इसके अलावा वो मजाकिया और तेज दिमाग वाला हो। साथ ही वो चाहती हैं कि उनका होने वाला पति स्पोर्ट्स में अच्छा हो। साथ ही बात करने में भी अच्छा होना चाहिए। ईव कहती हैं कि उनके भावी पति में ये खूबी भी होनी चाहिए कि वो किसी भी तरह का नशा न करता हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed