फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US withdraws special status of global trade hub from Hong Kong, There will be adverse effect on business

अमेरिका ने हांगकांग से वापस लिया वैश्विक ट्रेड हब का विशेष दर्जा, चीन पर पड़ेगा बुरा असर

Fri, 29 May 2020 06:23 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 29 May 2020 06:23 AM IST
विज्ञापन
US withdraws special status of global trade hub from Hong Kong, There will be adverse effect on business
Donald trump - फोटो : PTI

चीनी राष्ट्रगान विधेयक को लेकर हांगकांग में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने वैश्विक ट्रेड हब के अपने दर्जे को वापस ले लिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने बताया कि हांगकांग को जिस आधार पर यह सुविधा मिली थी वह अब बचा नहीं है। उन्होंने कहा, चीन ने हांगकांग की स्वायतत्ता और स्वतंत्रता को लगभग खत्म कर दिया है।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि आज की तारीख में कोई भी यह नहीं कह सकता कि हांगकांग को चीन से स्वायतत्ता मिली हुई है। इसे लेकर अब कोई उम्मीद नहीं बची है। आज मैंने अमेरिकी कांग्रेस को बता दिया है कि हांगकांग को अब चीन से मिली स्वायतत्ता खत्म हो गई है। उन्होंने कहा, अमेरिका हांगकांग के लोगों के साथ खड़ा रहेगा।
विज्ञापन


पोम्पियो ने कहा कि हांगकांग अब अमेरिकी कानून के तहत दिए जाने वाले वॉरंट स्पेशल ट्रीटमेंट का फायदा नहीं ले पाएगा, जैसा कि उसे ब्रिटिश कानून (जुलाई 1997 से पहले) के अंतर्गत हासिल था। चीन हांगकांग पर नया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करना चाहता है, जिसे लेकर क्षेत्र में एक बार फिर से माहौल गरमा गया है और लगातार विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। जिसे रोकने के लिए पुलिस फायरिंग हो रही है, आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह होगा असर

अमेरिका और हांगकां के बीच वैश्विक ट्रेड हब कानून के तहत अरबों डॉलर का व्यापार होता है, जिसका अब प्रभावित होना तय माना जा रहा है। इस कानून के खत्म होने का असर चीन पर भी पड़ेगा। क्योंकि हांगकांग को चीन ने वैश्विक रूप से निवेश कैपिटल और कारोबारी हब के रूप में प्रमोट किया है। अमेरिकी निवेशक ही नहीं, बल्कि यूरोप और एशिया के बिजनेसमैन भी अब हांगकांग में निवेश नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed