{"_id":"5dfabe0a8ebc3e87d700d2b6","slug":"us-will-set-up-space-force-senate-stamped-donald-trump-signature-remaining","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरिक्ष बल गठित करेगा अमेरिका, सीनेट की मुहर, ट्रंप के हस्ताक्षर बाकी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अंतरिक्ष बल गठित करेगा अमेरिका, सीनेट की मुहर, ट्रंप के हस्ताक्षर बाकी
Thu, 19 Dec 2019 05:32 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 19 Dec 2019 05:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट ने 738 अरब डॉलर के रक्षा बजट के बिल को भारी बहुमत से पारित किया। इस बजट में अंतरिक्ष बल गठित करने का प्रावधान है। बजट से जुड़े बिल में अमेरिकी सेना की नई शाखा के तौर पर अंतरिक्ष बल की स्थापना की बात कही गई है। अंतरिक्ष बल वायुसेना के नियंत्रण में होगा।
विज्ञापन
बिल पर अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर होने हैं। निचले सदन प्रतिनिधि सभा में पिछले सप्ताह यह बिल 48 के मुकाबले 377 मतों से पारित किया गया था। सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति के अध्यक्ष जिम इंहोफ ने कहा, हमने अंतरिक्ष के मोर्चे पर बहुत अच्छा काम किया है। जल्द ही अंतरिक्ष बल का गठन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पिछले साल दिए थे आदेश
ट्रंप ने पिछले साल अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन को अंतरिक्ष बल गठित करने के आदेश दिए थे। ट्रंप ने पेंटागन को अंतरिक्ष बल गठित करने की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के लिए कहा था। ट्रंप ने कहा था कि हमारे पास वायुसेना है लेकिन हमें उसके आगे जाना है। अंतरिक्ष बल भी वायुसेना जैसा होगा।
विज्ञापन