फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US White House press Secy Jen Psaki on Russian announcement on eastern Ukraine

तनाव : पूर्वी यूक्रेन को लेकर रूसी राष्ट्रपति की घोषणा पर अमेरिका सख्त, ईयू-ब्रिटेन भी करेंगे प्रतिबंधों का एलान

Tue, 22 Feb 2022 02:40 AM IST
देव कश्यप एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Tue, 22 Feb 2022 02:40 AM IST
सार

पूर्वी यूक्रेन पर रूसी घोषणा पर व्हाइट हाउस से जारी बयान के बारे में बताते हुए प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन जल्द ही एक कार्यकारी आदेश जारी करेंगे जो अमेरिकी नागरिकों को यूक्रेन के तथाकथित डीएनआर (डोनेत्स्क) और एलएनआर (लुहांस्क) क्षेत्रों में नए निवेश, व्यापार और वित्तपोषण करने से प्रतिबंधित करेगा।

विज्ञापन
US White House press Secy Jen Psaki on Russian announcement on eastern Ukraine
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी। - फोटो : ANI

विस्तार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा पूर्वी यूक्रेन में दो अलगाववादी शहरों डोनेत्स्क (Donetsk) और लुहांस्क (Luhansk) को स्वतंत्र गणराज्य के रूप में मान्यता दिए जाने की घोषणा पर अमेरिका ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। रूस के इस एलान से यूरोपीय संघ (ईयू) और ब्रिटेन भी नाराज हैं। इसी क्रम में अमेरिका ने प्रतिबंध लगाने का एलान किया है तो वहीं ईयू और ब्रिटेन भी पाबंदियां लगाने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


पूर्वी यूक्रेन पर रूसी घोषणा पर व्हाइट हाउस से जारी बयान के बारे में बताते हुए प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि "राष्ट्रपति बाइडन जल्द ही एक कार्यकारी आदेश जारी करेंगे जो अमेरिकी नागरिकों को यूक्रेन के तथाकथित डीएनआर (डोनेत्स्क) और एलएनआर (लुहांस्क) क्षेत्रों में नए निवेश, व्यापार और वित्तपोषण करने से प्रतिबंधित करेगा।"
विज्ञापन


बयान में कहा गया है, "कार्यकारी आदेश यूक्रेन के उन क्षेत्रों में काम करने के लिए निर्धारित किसी भी व्यक्ति पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार भी प्रदान करेगा। विदेश मंत्रालय और ट्रेजरी विभागों को जल्द ही इस बारे में अतिरिक्त विवरण दिया जाएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


जेन साकी ने कहा कि "हम जल्द ही रूस की अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के आज के घोर उल्लंघन से संबंधित अतिरिक्त उपायों की भी घोषणा करेंगे। हम अगले कदमों पर और यूक्रेन के साथ सीमा पर रूस की चल रही वृद्धि पर यूक्रेन सहित अन्य सहयोगियों और भागीदारों के साथ करीब से परामर्श करना जारी रख हुए हैं।"

बयान में आगे कहा गया है कि प्रतिबंध लगाने के उपाय अलग हैं, जो रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने पर सहयोगियों और भागीदारों के साथ समन्वय में तैयार किए जा रहे तेज और गंभीर आर्थिक उपायों के अतिरिक्त होंगे।

यूरोपीय संघ भी लगाएगा प्रतिबंध
यूरोपीय संघ ने यूक्रेन के अलगाववादी क्षेत्रों को मान्यता देने के रूस के कदम को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करार देते हुए कहा कि वह इसमें शामिल लोगों पर प्रतिबंध लगाएगा। 

ब्रिटेन भी प्रतिबंध की करेगा घोषणा
ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस ने कहा कि "कल हम रूस पर अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन और यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर हमले के जवाब में नए प्रतिबंधों की घोषणा करेंगे।"


यूक्रेन के राष्ट्रपति ने जो बाइडन के साथ चर्चा की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के साथ नवीनतम घटनाओं पर चर्चा की। इस दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ बातचीत की योजना भी बनाई गई। व्हाइट हाउस ने दोनों नेताओं के बीच बातचीत की पुष्टि की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed