फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us washington plane crash traffic control radar shows accident moment what we know so far

Plane Crash: ट्रैफिक कंट्रोल रडार पर कैद हुए वॉशिंगटन विमान हादसे के पल, हेलीकॉप्टर क्रू से बातचीत भी रिकॉर्ड

Fri, 31 Jan 2025 09:17 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 31 Jan 2025 09:17 AM IST
सार

एयर ट्रैफिक कंट्रोल रडार का 49 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि सेना का ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर, जिसे PAT25 नाम दिया गया था और अमेरिकी एयरलाइंस ईगल फ्लाइट, जिसे 5342 नाम दिया गया था, दोनों एयर ट्रैफिक कंट्रोल रडार पर दिख रहे थे। 

विज्ञापन
us washington plane crash traffic control radar shows accident moment what we know so far
वॉशिंगटन विमान हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के वॉशिंगटन में हुए विमान हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब एयर ट्रैफिक कंट्रोल रडार का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हादसे से कुछ सेकेंड पहले के पल कैद हुए हैं। इस दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोल रडार पर देखते रहे और जब तक वे कुछ कर पाते दर्दनाक हादसा हो गया। गौरतलब है कि बुधवार रात अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में एक यात्री विमान और सेना के हेलीकॉप्टर की हवा में ही भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद विमान और हेलीकॉप्टर का मलबा नदी में गिर गया। हादसे के वक्त विमान में क्रू समेत 64 और सेना के हेलीकॉप्टर में तीन लोग सवार थे। हादसे में सभी की मौत हो गई है।
विज्ञापन


ट्रैफिक कंट्रोल रडार पर कैद हुआ वीडियो
एयर ट्रैफिक कंट्रोल रडार का 49 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि सेना का ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर, जिसे PAT25 नाम दिया गया था और अमेरिकी एयरलाइंस ईगल फ्लाइट, जिसे 5342 नाम दिया गया था, दोनों एयर ट्रैफिक कंट्रोल रडार पर थे। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने दोनों को नजदीक आते देखकर हेलीकॉप्टर के क्रू को आगाह भी किया था। हालांकि इसके बावजूद हादसे को नहीं टाला जा सका और हेलीकॉप्टर और विमान की टक्कर हो गई। एयर ट्रैफिक कंट्रोल की ऑडियो भी रिकॉर्ड हुई है, जिससे पता चलता है कि कंट्रोलर ने हेलीकॉप्टर क्रू से पूछा था कि क्या तुम्हें विमान दिख रहा है? हालांकि जवाब स्पष्ट नहीं है। 
विज्ञापन

 
विमान ने कंसास से भरी थी उड़ान
यात्री विमान ने कंसास के विचिटा से वॉशिंगटन के लिए उड़ान भरी थी। विमान में कई एथलीट और उनके कोच सवार थे। रूस के स्केटिंग के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन एवगेनिया शिशकोवा और वादिम नोमोव भी विमान में सवार थे। वहीं सेना का ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर वर्जीनिया से उड़ा था और नियमित परीक्षण उड़ान पर था। गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने हादसे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विमान को देखकर हेलीकॉप्टर ने अपना रास्ता क्यों नहीं बदला? वॉशिंगटन में हुआ विमान हादसा, अमेरिका में बीते 25 साल का दूसरा सबसे बड़ा हवाई हादसा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed