{"_id":"5df2b06e8ebc3e87b2708a0b","slug":"us-warns-on-north-koreas-christmas-gift-statement-says-weapons-test-will-have-fatal-consequences","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कोरिया की क्रिसमस गिफ्ट बयान पर अमेरिका ने चेताया, कहा- हथियार परीक्षण के घातक नतीजे होंगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उत्तर कोरिया की क्रिसमस गिफ्ट बयान पर अमेरिका ने चेताया, कहा- हथियार परीक्षण के घातक नतीजे होंगे
Fri, 13 Dec 2019 02:56 AM IST
योगेश साहू
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 13 Dec 2019 02:56 AM IST
सार
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिकी राजदूत केली क्राफ्ट ने जताई चिंता
- कहा- हमें भरोसा है कि उत्तर कोरिया शत्रुता और धमकियों को नजरअंदाज करेगा
- केली ने हथियार परीक्षण किए जाने पर प्रतिबंध लगाने के भी संकेत दिए
विज्ञापन
kim jong un
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर कोरिया द्वारा वर्ष के अंत तक अमेरिका को क्रिसमस उपहार देने संबंधी संकल्प पर चेताया है कि यदि उसने दोबारा मिसाइल परीक्षण किया तो दोनों देशों के लिए अच्छा नहीं होगा। अमेरिका ने कहा है कि यदि उत्तर कोरिया साल के अंत में वार्ता को लेकर अमेरिकी लचीलेपन की पेशकश के बावजूद हथियारों का परीक्षण करता है तो उसके घातक परिणाम होंगे।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में, अमेरिकी राजदूत केली क्राफ्ट ने चिंता जताई कि उत्तर कोरिया संकेत दे रहा है कि वह अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण करेगा, जो अमेरिका पर हमला करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। उन्होंने कहा, हमें भरोसा है कि उत्तर कोरिया शत्रुता और धमकियों को नजरअंदाज करेगा और अमेरिका के साथ जुड़ने के लिए साहसिक फैसला लेगा।
विज्ञापन
क्राफ्ट ने आगे और हथियार परीक्षण होने की स्थिति में उत्तर कोरिया पर और प्रतिबंध लगाने के संकेत भी दिए। उन्होंने समझौते की दिशा में ठोस कदम उठाने का सुझाव भी दिया। उत्तर कोरिया ने संयुक्त राष्ट्र में बुधवार के सत्र में भाग नहीं लिया।
विज्ञापन