{"_id":"68f44e6c72f91c269f0c8056","slug":"us-warns-hamas-of-its-planned-attack-on-palestinians-says-direct-and-grave-violation-ceasefire-agreement-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिका की चेतावनी- फलस्तीनियों पर हमले की योजना बना रहा हमास, यह संघर्ष विराम समझौते का होगा सीधा उल्लंघन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिका की चेतावनी- फलस्तीनियों पर हमले की योजना बना रहा हमास, यह संघर्ष विराम समझौते का होगा सीधा उल्लंघन
Sun, 19 Oct 2025 08:05 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 19 Oct 2025 08:05 AM IST
सार
US: अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि हमास गाजा में फलस्तीनियों पर हमले की योजना बना रहा है। अगर हमास ऐसा करता है तो यह इस्राइल के साथ हुए संघर्षविराम समझौते का सीधा और गंभीर उल्लंघन होगा।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका ने शनिवार (स्थानीय समयानुसार) हमास को सख्त चेतावनी दी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसे जानकारी मिली है कि हमास गाजा में फलस्तीनी लोगों पर सुनियोजित हमले की तैयारी कर रहा है। अगर हमास ऐसा करता है तो यह इस्राइल के साथ हुए संघर्षविराम समझौते का सीधा और गंभीर उल्लंघन होगा। सात अक्तूबर को हमास के हमलों के दो साल तक चले युद्ध को खत्म करने में यह संघर्षविराम मददगार साबित हुआ है।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसे भरोसेमंद खुफिया रिपोर्ट मिली हैं, जिनसे संकेत मिलता है कि हमास संघर्षविराम का गंभीर उल्लंघन करने जा रहा है और इस बार यह हमला खुद उसके ही लोगों पर होगा। बयान में कहा गया, अमेरिका ने गाजा शांति समझौते की गारंटी देने वाले देशों को सूचित कर दिया है कि हमास की ओर से गाजा के लोगों पर हमले करके संघर्षविराम का उल्लंघन कर सकता है।
ये भी पढ़ें: वेनेजुएला से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका का अलर्ट, त्रिनिदाद और टोबैगो में नागरिकों को किया आगाह
विज्ञापन
इसमें कहा गया, फलस्तीनी लोगों पर यह सुनियोजित हमला संघर्षविराम समझौते का सीधा और गंभीर उल्लंघन होगा और इससे मध्यस्थता के जरिये अब तक जो प्रगति हुई है, वह भी खतरे में पड़ जाएगी। अमेरिका ने अन्य गारंटी देने वाले देशों के साथ मिलकर हमास से अपील की है कि वह ऐसे किसी भी कदम से पीछे हटे जो आम नागरिकों को खतरे में डाले या क्षेत्र में पहले से ही नाजुक शांति व्यवस्था को अस्थिर करे।
बयान में कहा गया, गारंटी देने वाले देशों की अपील है कि हमास संघर्ष विराम की शर्तों का पूरी तरह पालन हो। अगर हमास यह हमला करता है, तो गाजा के लोगों की सुरक्षा और संघर्ष विराम की विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: ब्राजील में बस हादसा: उत्तरपूर्वी इलाके में भीषण दुर्घटना, 17 यात्रियों की मौत, कई घायल
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने दोहराया कि अमेरिका आम नागरिकों की सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उसने यह भी कहा कि हमास की ओर से कोई भी आक्रामक कदम संघर्षविराम का उल्लंघन होगा और लंबे समय से चल रही शांति वार्ताओं को भी नुकसान पहुंचाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन