फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Us warns china Over Chinese Fighter Jets Flying South Of Taiwan

ड्रैगन की तानाशाही: चीन ने ताइवान में उड़ाए 90 से अधिक लड़ाकू विमान, अमेरिका ने दे डाली ये चेतावनी

Mon, 04 Oct 2021 11:39 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 04 Oct 2021 11:39 AM IST
सार

अमेरिका ने कहा कि हम ताइवान के सबसे बड़े हथियार आपूर्तिकर्ता हैं और वहां की सरकार की पर्याप्त आत्मरक्षा क्षमता के लिए मदद करना जारी रखेंगे। अमेरिका ने कहा कि चीन की इस गतिविधि से हम रुकने वाले नहीं हैं।

विज्ञापन
Us  warns china Over Chinese Fighter Jets Flying South Of Taiwan
चीनी लड़ाकू विमान - फोटो : ANI

विस्तार

ताइवान के दक्षिणी जल क्षेत्र के ऊपर चीनी सेना ने एक बार फिर से रविवार को 16 लड़ाकू विमान उड़ाकर धमकाने का प्रयास किया। चीन अपनी इस गतिविधि से दुनिया के बड़े देशों को अपनी ताकत का एहसास करवाना चाह रहा है, लेकिन अब चीन की इस हरकत पर अमेरिका ने करारा जवाब दिया है। अमेरिका ने कहा कि हम ताइवान के सबसे बड़े हथियार आपूर्तिकर्ता हैं और वहां की सरकार की पर्याप्त आत्मरक्षा क्षमता के लिए मदद करना जारी रखेंगे। अमेरिका ने कहा कि चीन की इस गतिविधि से हम रुकने वाले नहीं हैं। अमेरिका ने चीन से कहा कि वह 'भड़काने वाली सैन्य गतिविधि’ को जल्द से जल्द रोके नहीं तो हम इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे। अमेरिका ने अपने बयान में आगे कहा कि ताइवान के नजदीक इस तरह की सैन्य गतिविधि से क्षेत्रीय शांति व स्थिरता को कमतर करने की कोशिश की जा रही है। बयान में कहा गया कि हम बीजिंग से अपील करते हैं कि वह ताइवान पर सैन्य, कूटनीतिक और आर्थिक दबाव और दंडात्मक कार्रवाई रोके। 

विज्ञापन


ताइवान में जारी है चीन की तानाशाही
बता दें कि चीन ने शुक्रवार को 38 और शनिवार को 39 लड़ाकू विमानों को ताइवान की ओर भेजा था जो पिछले साल सितंबर से चीन के लड़ाकू विमानों के उड़ान की जानकारी साझा करने की शुरुआत के बाद से सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन था। इसके अलावा रविवार रात भी चीन ने अपने 16 लड़ाकू विमानों को ताइवान के दक्षिणी जल क्षेत्र के ऊपर उड़ाया था।
विज्ञापन


ताइवान की आजादी का मतलब युद्ध : चीन
दूसरी ओर ताइवान ने अमेरिका के साथ रणनीतिक संबंधों को बढ़ाकर चीनी आक्रामकता का मुकाबला किया है, जिसका चीन कई बार विरोध कर चुका है। चीन ने धमकी भी दी है कि ताइवान की आजादी का मतलब युद्ध है। चीन ताइवान पर अपना दावा करता है। गृह युद्ध के बाद 1949 में दोनों अलग हो गए, ‘कम्युनिस्ट’ समर्थकों ने चीन पर कब्जा कर लिया था और उसके प्रतिद्वंद्वी ‘नेशनलिस्ट’ समर्थकों ने ताइवान में सरकार बनाई थी। कम्युनिस्ट पार्टी ने शुक्रवार को अपने शासन की 72वीं वर्षगांठ मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय शांति को खतरे में डालने की क्रूर हरकत: सुसेंग चांग
ताइवान के प्रधानमंत्री सुसेंग चांग ने चीनी लड़ाकू विमानों की घुसपैठ के बाद उसकी इस हरकत की निंदा की। उन्होंने कहा कि चीन पिछले एक साल से अधिक समय से ताइवान के दक्षिण में लगातार सैन्य विमान भेज रहा है। चीन ने हमेशा क्षेत्रीय शांति को खतरे में डालने वाली क्रूर और निर्मम कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed