फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Warning: consequences would befall Russia if it went ahead with an invasion of Ukraine, even China will not be able to save

अमेरिका की चेतावनी: यूक्रेन पर हमला किया तो रूस को भोगना होगा अंजाम, चीन भी बचा नहीं सकेगा

Fri, 04 Feb 2022 10:43 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 04 Feb 2022 10:43 AM IST
सार

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने गुरुवार को रूस को नए सिरे से चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन हमले से रूस की पहले से बदहाल अर्थव्यवस्था और जर्जर हो जाएगी। 

विज्ञापन
US Warning: consequences would befall Russia if it went ahead with an invasion of Ukraine, even China will not be able to save
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : social media

विस्तार

यूक्रेन पर रूस के हमले की बढ़ती आशंका और उसके बाद नाटो व अमेरिका की रूस के खिलाफ साझा कार्रवाई का खतरा बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने एक बार फिर रूस को चेतावनी दी है कि उसने यूक्रेन पर धावा बोला तो उसकी भारी आर्थिक तबाही होगी। इससे बीजिंग व मॉस्को के दोस्ताना रिश्ते भी बचा नहीं सकेंगे। 

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने गुरुवार को रूस को नए सिरे से चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इस हमले से रूस की पहले से बदहाल अर्थव्यवस्था और जर्जर हो जाएगी। प्राइस ने गुरुवार को कहा कि मास्को और बीजिंग के बीच घनिष्ठ संबंध यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के अंजाम की भरपाई नहीं कर पाएंगे और रूस की अर्थव्यवस्था को और अधिक जर्जर कर देंगे।
विज्ञापन


खास 'टूल' का करेंगे इस्तेमाल
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता प्राइस ने एक बयान में कहा कि यदि यूक्रेन संकट को लेकर अमेरिकी निर्यात पाबंदियों का यदि चीनी व दूसरी विदेशी कंपनियों ने उल्लंघन किया तो हम खास 'टूल' का इस्तेमाल करेंगे।  प्राइस का यह बयान यूक्रेन संकट को लेकर गुरुवार को बीजिंग में रूस व चीन के विदेश मंत्रालय की एक मीटिंग के बाद आया। इस बैठक में रूस व चीन ने यूक्रेन संकट को लेकर आपसी समन्वय की रणनीति तैयार की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइस ने उक्त चेतावनी यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद रूस पर लगाई जाने वाली आर्थिक व वित्तीय पाबंदियों की ओर इशारा करते हुए दी। उन्होंने कहा कि यदि रूस सोच रहा है कि वह चीन के साथ दोस्ताना रिश्तों के चलते इन पाबंदियों की भरपाई कर लेगा तो ऐसा नहीं हो पाएगा। असल में रूसी अर्थव्यवस्था और तबाह हो जाएगी। 

प्राइस ने कहा कि यदि आप पश्चिमी देशों के साथ कारोबार की अपनी क्षमता से वंचित हो जाते हो, यूरोप व अमेरिका से आयात नहीं कर पाते हो तो निश्चित रूप से आप अपनी उत्पादक व नवीन उत्पाद तैयार करने की क्षमता को दोयम दर्जे की कर रहे हो। 


प्राइस ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन व चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने यूक्रेन पर रूसी हमले से उत्पन्न होने वाली स्थिति को लेकर पिछले सप्ताह विस्तार से चर्चा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed