फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Visa Administration said India priority 36 percent increase in visa approval after Covid outbreak Updates

US Visa: अमेरिकी वीजा प्रशासन ने कहा- भारत प्राथमिकता, कोविड के बाद वीजा मंजूरी में 36 प्रतिशत की वृद्धि

Thu, 23 Feb 2023 05:37 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 23 Feb 2023 05:37 AM IST
सार

इस मुद्दे को पिछले सितंबर में वाशिंगटन में दोनों देशों के विदेश और रक्षा मंत्रियों के बीच पिछली 2 प्लस 2 बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने उठाया था। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने उस वक्त उन्हें आश्वासन दिया था कि अमेरिका के पास इस मुद्दे को हल करने की योजना है।

विज्ञापन
US Visa Administration said India priority 36 percent increase in visa approval after Covid outbreak Updates
अमेरिकी वीजा - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी वीजा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कोविड-19 महामारी के बाद देशभर में वीजा मंजूरी में करीब 36 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके अलावा वीजा के इंतजार के समय में कटौती को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रवासी शोध संस्थान के एक मीडिया कार्यक्रम में वाणिज्य दूतावास मामलों के ब्यूरो में वीजा सेवाओं की उपसहायक सचिव जूली स्टफ्ट ने बताया कि भारत नंबर-1 प्राथमिकता है।

विज्ञापन


जूली स्टफ्ट ने कहा कि भारत को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम पूरी तरह से खुद को उस स्थिति से बाहर निकालने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जब लोगों (भारत में कोई भी) को वीजा नियुक्ति या वीजा मांगने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। फिलहाल, भारत में इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है, जो हमारा आदर्श नहीं है। इसीलिए इंतजार के समय में कटौती को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पहली बार आने वाले यात्रियों के लिए अवधि 1,000 दिनों से घटकर करीब 580 हो गई है। इनमें बार-बार आने वालों के लिए साक्षात्कार छूट, भारतीय मिशनों में काउंसलर संचालन में अतिरिक्त स्टाफ और छुट्टियों में काम शामिल हैं। मिशन कर्मचारी पूरे दिन वीजा प्रक्रिया में जुटे रहते हैं।
विज्ञापन

  
स्टफ्ट ने कहा, महामारी से पहले की तुलना में अब 36% अधिक वीजा मंजूर किए गए हैं। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यह वास्तव में साल के साथ बढ़ेगा, क्योंकि अभी तो फरवरी ही है। इसी साल अमेरिका एच-1बी और एल-1 समेत वीजा नवीनीकरण के लिए घरेलू स्तर पर वीजा मुहर कार्यक्रम शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयशंकर ने ब्लिंकन के समक्ष उठाया था मुद्दा
इस मुद्दे को पिछले सितंबर में वाशिंगटन में दोनों देशों के विदेश और रक्षा मंत्रियों के बीच पिछली 2 प्लस 2 बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने उठाया था। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने उस वक्त उन्हें आश्वासन दिया था कि अमेरिका के पास इस मुद्दे को हल करने की योजना है।


प्रगाढ़ होंगे भारत-अमेरिकी रिश्ते
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के दक्षिण और मध्य एशिया ब्यूरो की एक वरिष्ठ अधिकारी नैंसी जैक्सन ने कहा, हम उस सार्वजनिक धारणा के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं, जो भारत में निर्मित हुई है। अब हम जो कर रहे हैं, वह उस गलत धारणा को दूर करने का प्रयास है कि अमेरिका, भारतीय छात्रों या भारतीय व्यवसायियों या भारतीय यात्रियों का स्वागत नहीं कर रहा है। इससे भारत-अमेरिकी रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे। जैक्सन ने ‘फाउंडेशन ऑफ इंडिया एंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज’ व विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित गोलमेज बैठक में कहा कि वीजा प्रतीक्षा की अवधि कम करना विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed