फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Vice President visited Philippine island province of Puerto Princesa near the disputed South China Sea

US: हैरिस की चीन को सलाह संप्रभुता का करें सम्मान, फिलीपीन के प्रांत प्यूर्तो प्रिंसेसा का किया दौरा

Wed, 23 Nov 2022 06:59 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, पुर्तो प्रिंसेसा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, पुर्तो प्रिंसेसा Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 23 Nov 2022 06:59 AM IST
सार

कमला हैरिस ने अपने संबोधन में चीन का नाम नहीं लिया लेकिन स्पष्ट रूप से उसे संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने को कहा, क्योंकि इन जल क्षेत्र को चीन अपना इलाका मानता है और यहां सैन्य जहाजों का ठिकाना बना रहा है।

विज्ञापन
US Vice President visited Philippine island province of Puerto Princesa near the disputed South China Sea
कमला हैरिस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने मंगलवार को विवादित दक्षिण चीन सागर के पास मौजूद पश्चिमी फिलीपीन के द्वीपीय प्रांत प्यूर्तो प्रिंसेसा का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्रीय अखंडता और नेविगेशन की आजादी के लिए साथ खड़े होने का आह्वान किया जिसे चीन लगातार चुनौती दे रहा है। हैरिस ने कहा, वाशिंगटन विवादित जल क्षेत्र में गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अभियान चलाता रहेगा। 
विज्ञापन


कमला हैरिस ने अपने संबोधन में चीन का नाम नहीं लिया लेकिन स्पष्ट रूप से उसे संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने को कहा, क्योंकि इन जल क्षेत्र को चीन अपना इलाका मानता है और यहां सैन्य जहाजों का ठिकाना बना रहा है। उन्होंने दक्षिण चीन सागर में डराने-धमकाने और जबरदस्ती की स्थिति में अमेरिका के संधि सहयोगी फिलीपींस के लिए अपने देश का पूरा समर्थन जताया। 
विज्ञापन


विवादित द्वीपों पर चीन से कई देशों का विवाद
हैरिस का यह दौरा अपने सहयोगी फिलीपीन के प्रति अमेरिका के समर्थन को मजबूत करने और विवादित जल क्षेत्र में नौवहन की आजादी में अमेरिका के हितों पर जोर देने की कवायद का हिस्सा था। अमेरिका विवादित समुद्री क्षेत्र में चीन की आक्रामक कार्रवाई का हमेशा विरोध करता रहा है। इस क्षेत्र में कुछ विवादित द्वीपों को लेकर चीन का फिलीपीन, वियतनाम, मलेशिया, ताइवान और ब्रूनेई से विवाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed