फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Vice President Kamala Harris visit to Singapore Bahrain and Germany from January 13 to 17

US: सिंगापुर-बहरीन और जर्मनी की यात्रा करेंगी हैरिस, कार्यकाल समाप्त होने से पहले होगा आखिरी विदेश दौरा

Wed, 08 Jan 2025 02:09 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 08 Jan 2025 02:09 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। उनके शपथ लेने से पहले हैरिस के पास अमेरिकी विदेश नीति की चुनौतियों का समाधान करने का आखिरी मौका होगा। इस दौरान उपराष्ट्रपति के साथ उनके पति डग एमहॉफ के रहने के भी उम्मीद है। 
 

विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस 13 से 17 जनवरी तक एशिया, मध्यपूर्व और यूरोप की यात्रा पर रहेंगी। उन्होंने सिंगापुर, बहरीन और जर्मनी की यात्रा करते हुए अपने कार्यकाल को समाप्त करने की योजना बनाई है। 

विज्ञापन


बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। उनके शपथ लेने से पहले हैरिस के पास अमेरिकी विदेश नीति की चुनौतियों का समाधान करने का आखिरी मौका होगा। इस दौरान उपराष्ट्रपति के साथ उनके पति डग एमहॉफ के रहने के भी उम्मीद है। 
विज्ञापन


हैरिस के कैलिफोर्निया के गवर्नर के लिए चुनाव लड़ने की अटकलें
कमला हैरिस ने अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद अपने भविष्य के बारे में खुलासा नहीं किया है, लेकिन उनकी इस लंबी यात्रा से यह संकेत मिलता है कि वे वैश्विक मंच पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहती हैं। साथ ही ऐसी अटकलें भी हैं कि वह अपने गृह राज्य कैलिफोर्निया के गवर्नर के लिए चुनाव लड़ सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरिस के तीनों पड़ावों पर तैनात रहेंगे अमेरिकी सैनिक
हैरिस के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डीन लिबरमैन ने अपने बयान में कहा, 'उपराष्ट्रपति ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में विदेशों में तैनात अमेरिकी सेवा सदस्यों को धन्यवाद देने और उनसे बातचीत में बिताना महत्वपूर्ण समझा है।' हैरिस के तीनों पड़ावों पर अमेरिकी सैनिक तैनात हैं।

सिंगापुर में चांगी नौसेना बेस का दौरा करेंगी हैरिस
हैरिस सिंगापुर में चांगी नौसेना बेस का दौरा करने और वहां के नेताओं से मिलने की योजना बना रही हैं। इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सिंगापुर का स्थान इसे दक्षिण चीन सागर में नौवहन की स्वतंत्रता जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण भागीदार बनाता है।

सिंगापुर के बाद बहरीन जाएंगी हैरिस
सिंगापुर के बाद हैरिस का अगला पड़ाव बहरीन है, जहां वह फारस की खाड़ी में संचालित यूएस 5वें बेड़े के मुख्यालय का दौरा करेंगी। यह बेड़ा इस्राइल को ईरानी हमलों और यमन में हूतियों से बचाने में लगा हुआ है।


हैरिस का अंतिम पड़ाव जर्मनी होगा
उपराष्ट्रपति हैरिस का अंतिम पड़ाव जर्मनी में स्पैंगडाहलेम एयर बेस होगा, जहां यूएस एयरफोर्स के लड़ाकू विमान तैनात हैं। वह रूस पर यूक्रेन के आक्रमण के बाद, नाटो के महत्व के बारे में बात करने की योजना बना रही हैं। 

पहले भी जर्मनी-सिंगापुर का दौरा कर चुकी हैं हैरिस
उपराष्ट्रपति हैरिस पहले भी जर्मनी और सिंगापुर का दौरा कर चुकी हैं। बहरीन उनके कार्यकाल के दौरान 22वां देश होगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed