फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Vice president JD Vance donald trump gets his long awaited moment to admonish Ukraine Zelenskyy

US: ओवल ऑफिस में जो हुआ, उसका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे वेंस, जेलेंस्की पर लगाया अमेरिका के अपमान का आरोप

Sat, 01 Mar 2025 11:54 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 01 Mar 2025 11:54 AM IST
सार

साल 2022 में जेडी वेंस जब अमेरिकी सीनेट के लिए उम्मीदवार थे, तो उन्होंने एक पॉडकास्ट के दौरान ही कहा था कि 'यह बेहद निराशाजनक है कि अमेरिका रूस-यूक्रेन सीमा पर फोकस कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे फर्क नहीं पड़ता कि यूक्रेन के साथ क्या होता है।

विज्ञापन
US Vice president JD Vance donald trump gets his long awaited moment to admonish Ukraine Zelenskyy
जेडी वेंस - फोटो : अमर उजाला
loader

विस्तार

शुक्रवार को ओवल ऑफिस में जो हुआ, वैसा वैश्विक राजनीति में बेहद कम देखा गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ओवल ऑफिस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को जिस तरह से लताड़ लगाई, उसे देखकर पूरी दुनिया हैरान है। इसकी शुरुआत जेडी वेंस ने ही की और यूक्रेनी राष्ट्रपति से कहा कि उन्होंने एक भी बार अमेरिका को मदद के लिए धन्यवाद नहीं कहा है। जब जेलेंस्की ने अपनी बात रखने की कोशिश की तो फिर राष्ट्रपति ट्रंप ने जेलेंस्की को चुप करा दिया। दरअसल जेडी वेंस लंबे समय से यूक्रेन और रूस-यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका के रुख से नाराज थे और जैसे ही वेंस को मौका मिला तो उन्होंने जेलेंस्की के सामने अपनी पूरी भड़ास निकाल दी। 
विज्ञापन


जेडी वेंस, यूक्रेन की मदद के खिलाफ 
साल 2022 में जेडी वेंस जब अमेरिकी सीनेट के लिए उम्मीदवार थे, तो उन्होंने एक पॉडकास्ट के दौरान ही कहा था कि 'यह बेहद निराशाजनक है कि अमेरिका रूस-यूक्रेन सीमा पर फोकस कर रहा है। उन्होंने कहा कि मुझे फर्क नहीं पड़ता कि यूक्रेन के साथ क्या होता है। पूरी दुनिया में कई ऐसे लोकतंत्र हैं, जो संघर्ष में फंसे हैं, लेकिन ये हमारी चिंता नहीं होनी चाहिए।' वेंस का मानना रहा है कि यूक्रेन को मदद देकर अमेरिका का कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा और इससे आखिर में कुछ हासिल नहीं होगा। साथ ही वेंस यूरोपीय देशों को भी कुछ न करने के लिए मदद देने के भी खिलाफ हैं। 
विज्ञापन


पहली बार फ्रंटफुट पर दिखे वेंस
जेडी वेंस और जेलेंस्की के बीच ओवल ऑफिस में हुई बहस रिपबल्किन पार्टी के उस मौजूदा रुख का उदाहरण है, जो दुनिया में कहीं भी हो रहे युद्ध में अमेरिका की संलिप्तता के खिलाफ है। राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यकाल में अभी तक जेडी वेंस, ट्रंप की छाया में ही रहे। हालांकि शुक्रवार को ये सब बदल गया और जेडी वेंस ने आक्रामक तरीके से जेलेंस्की को आईना दिखाया। ट्रंप और जेलेंस्की के बीच मुलाकात काफी शांति और विनम्रता से चल रही थी, लेकिन जैसे ही वेंस ने पूर्व राष्ट्रपति बाइडन के रुख की आलोचना की और कूटनीतिक तरीके से रूस यूक्रेन युद्ध रोकने की ट्रंप की कोशिशों की सराहना की तो जेलेंस्की ने कहा कि रूस पर विश्वास नहीं किया जा सकता। इसके बाद जेलेंस्की ने जब जेडी वेंस को चुनौती देते हुए कहा कि आप किस तरह की कूटनीति की बात कर रहे हैं? आपका क्या मतलब है?
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलेंस्की के इस रुख से वेंस भड़क गए और उन्होंने नाराजगी भरे स्वर में कहा कि मैं उस कूटनीति की बात कर रहा हूं, जो आपके देश को बर्बादी से बचा सकती है। इसके बाद वेंस ने कहा कि यह बेहद अपमानजनक है कि आप यहां ओवल ऑफिस में आते हैं अमेरिकी मीडिया के सामने पैरवी करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद बैठक में हालात बिगड़ते चले गए। ट्रंप ने जेलेंस्की से नाराजगी जताई और उन्हें बार-बार चुप रहने का इशारा किया। बैठक के दौरान जब ट्रंप और वेंस जेलेंस्की को लताड़ लगा रहे थे तो उस वक्त यूक्रेनी राष्ट्रपति का उतरा हुआ चेहरा पूरी कहानी बयां कर रहा था। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed