US-Venezuela Tension: क्या ट्रंप के हाव-भाव की नकल, डांस के अंदाज का मजाक उड़ाना पड़ा मादुरो को भारी?
US-Venezuela Tension: वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें में वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के डांस के अंदाज की नकल करते नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस वजह से ही ट्रंप प्रशासन उन पर भड़का।
विस्तार
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर में मादुरो ने ट्रंप के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था कि वह वेनेजुएला छोड़कर तुर्किये चले जाएं। इसके बाद मादुरो सार्वजनिक रूप से नाच-गाने और अन्य दिखावे करते रहे, जिससे अमेरिकी अधिकारी समझने लगे कि वह उन्हें चुनौती दे रहे हैं और उनके खतरे को हल्का मान रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद अमेरिकी अधिकारियों ने तय किया कि मादुरो के खिलाफ अपने सैन्य कार्रवाई को अंजाम दिया जाए। शनिवार को अमेरिकी विशेष बल ने काराकास में कार्रवाई की और मादुरो व उनकी पत्नी सिसिलिया फ्लोरेस को न्यूयॉर्क ले गए, जहां उन पर ड्रग तस्करी के आरोप लगाए गए।
ये भी पढ़ें: वेनेजुएला के बाद ट्रंप के निशाने पर कौन सा देश: यूरोप क्यों चिंता में, अमेरिका के लिए कितना मुश्किल है कब्जा?
मादुरो के स्थान पर डेल्सी रोड्रिगेज को अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया गया। उन्होंने ट्रंप प्रशासन को भरोसा दिलाया कि वह उर्जा क्षेत्र में अमेरिकी निवेश की सुरक्षा करेंगी और वेनेजुएला के तेल उद्योग को संभालेंगी। हालांकि, रोड्रिगेज ने सार्वजनिक तौर पर अमेरिकी हमले की निंदा की और मादुरो को ही वैध नेता बताया। लेकिन अमेरिकी अधिकारियों को उम्मीद है कि वह ट्रंप प्रशासन के नियमों का पालन करेंगी।
🇺🇸 The Trump admin made the final decision to abduct Nicolás Maduro after he wouldn’t stop dancing in public, according to the New York Times.
— Yumlok (@Yumlok01) January 6, 2026
“It was one dance move too many for Venezuela’s President Nicolás Maduro,” the NYT reported.
😅😅😅😅😅😅😅 pic.twitter.com/ynjQBrMcxM
रिपोर्ट में आगे कहा गया, सैन्य कार्रवाई में अमेरिकी बलों ने राजधानी में बिना किसी नुकसान के मादुरो को पकड़ लिया, तीन सैन्य ठिकानों को नष्ट किया और वेनेजुएला में अमेरिकी हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की। ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका कुछ समय के लिए वेनेजुएला को नियंत्रित करेगा और तेल संसाधनों पर फिर से नियंत्रण हासिल करेगा। मादुरो की जगह रोड्रिगेज को लाकर अमेरिकी अधिकारी चाहते हैं कि वे आर्थिक सुधार करें और विदेशी निवेशकों को भरोसा दिलाएं। उनके कामकाज को लेकर विशेषज्ञों ने कहा कि वह तकनीक और प्रबंधन की क्षमता रखती हैं।
ये भी पढ़ें: इंडोनेशिया के सुलावेसी प्रांत में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़, 16 लोगों की मौत; 140 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त
वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को अमेरिका ने नजरअंदाज किया। ट्रंप ने कहा कि मचाडो के पास वेनेजुएला पर शासन करने के लिए पर्याप्त समर्थन नहीं है। मचाडो को नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.