फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us used b2 stealth bombers in strike on iran ballistic missile sites defense official confirms

ईरानी हमलों के बाद अमेरिका ने तेज की कारवाई: एयरस्ट्राइक के लिए भेजे चार B-2 बॉम्बर्स, तीन US सैनिकों की मौत

Sun, 01 Mar 2026 09:28 PM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: अमन तिवारी Updated Sun, 01 Mar 2026 09:28 PM IST
सार

अमेरिका ने ईरान की अंडरग्राउंड मिसाइल साइट्स पर B-2 स्टेल्थ बॉम्बर्स से बड़ा हमला किया है। चार बॉम्बर्स ने अमेरिका से उड़ान भरकर इन साइटों पर दर्जनों भारी बम गिराए। रक्षा अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन
us used b2 stealth bombers in strike on iran ballistic missile sites defense official confirms
बी-2 बॉम्बर्स - फोटो : European security Defence

विस्तार

अमेरिका के रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने फॉक्स न्यूज को जानकारी दी है कि अमेरिकी सेना ने ईरान पर हाल ही में हुए हमलों में बी-2 स्टेल्थ बॉम्बर्स का इस्तेमाल किया है। यह पुष्टि उन रिपोर्टों के बाद आई है जिनमें फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के आधार पर इन विमानों की मौजूदगी का दावा किया गया था।
विज्ञापन


अधिकारी ने क्या कहा?
अधिकारी के अनुसार, चार बी-2 बॉम्बर्स ने अमेरिका से सीधे उड़ान भरी और ईरान तक का सफर तय किया। इन विमानों ने ईरान की जमीन के नीचे बनी बैलिस्टिक मिसाइल साइट्स को निशाना बनाया। इन हमलों के चलते भीषण तबाही की आशंका जताई जा रही है। हमले के दौरान इन बॉम्बर्स ने दर्जनों 2,000 पाउंड के भारी बम गिराए। B-2 बॉम्बर्स अपनी खास तकनीक के कारण रडार की पकड़ में नहीं आते। ये विमान बिना रुके लंबी दूरी तय करके दुश्मन के इलाके में घुसकर सटीक हमला करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Israel-Iran War: ईरान ही नहीं, पश्चिम एशिया के इन देशों में भी बरपा मौत का कहर; किन देशों में कितनी मौतें?
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी सेना के तीन सैनिकों की मौत
वहीं इस सबके बीच, अमेरिकी सेना ने बताया है कि ईरान के खिलाफ चल रहे इस सैन्य अभियान में उनके तीन सैनिक मारे गए हैं। इसके अलावा पांच सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कुछ अन्य सैनिकों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें इलाज के बाद वापस ड्यूटी पर भेज दिया गया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक बयान में कहा कि अभी बड़े स्तर पर सैन्य अभियान और जवाबी कार्रवाई जारी है।

 

सेना ने अभी शहीद सैनिकों के नाम उजागर नहीं किए हैं। उनका कहना है कि प्रोटोकॉल के तहत पहले उनके परिवारों को जानकारी दी जाएगी, उसके बाद ही पहचान सार्वजनिक की जाएगी। क्षेत्र में हालात लगातार बदल रहे हैं और अमेरिकी सेना अपनी कार्रवाई को और तेज कर रही है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed