US: हंगामा करने के लिए जिस महिला को टेप से बांध कर किया था बंद, उसकी बढ़ी मुश्किलें; दर्ज हुआ केस, जानें वजह
34 वर्षीय एक अमेरिकी महिला पर 2021 में अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान में सह-यात्रियों पर हमला करने के लिए 81,950 डॉलर का जुर्माना न चुकाने का मुकदमा दायर किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2021 में अमेरिकन एयरलाइंस की एक उड़ान के दौरान एक महिला यात्री ने जमकर हंगामा किया था। वहीं, अन्य यात्रियों पर हमला भी किया था। चालक दल को मजबूरन महिला को सीट पर बैठाकर टेप से बांधना पड़ा था। तब उसपर गलत व्यवहार के लिए 82 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया था। हालांकि, अब एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि महिला अपना जुर्माना नहीं चुका रही है। इसी के चलते उस पर एक मुकदमा दायर किया गया है।
क्या है मामला?
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 34 वर्षीय एक अमेरिकी महिला पर 2021 में अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान में सह-यात्रियों पर हमला करने के लिए 81,950 डॉलर का जुर्माना न चुकाने का मुकदमा दायर किया गया है। हीथर वेल्स पर सात जुलाई, 2021 को टेक्सास से चार्लोट जाने वाली उड़ान में साथी यात्रियों को लात मारने और उन पर थूकने का आरोप लगा था। हीथर वेल्स ने विमान का दरवाजा भी खोलने की कोशिश की थी। अंत में परेशान चालक दल ने उसके मुंह पर टेप लगा दिया था और उसे सीट से बांध दिया था।
JUST IN: 34-year-old American Airlines passenger who was gagged and strapped with duct tape, is being sued by the Federal Aviation Administration.
विज्ञापन विज्ञापन
Heather Wells was accused of trying to open an aircraft door mid-flight from Dallas to Charlotte, NC.
Flight attendants, with help… pic.twitter.com/Z4MVLG1COe — Collin Rugg (@CollinRugg) June 15, 2024
संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने उस पर 81,950 डॉलर का जुर्माना लगाया है, जो किसी यात्री के हिंसक व्यवहार के लिए प्राधिकरण द्वारा लगाया गया अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना है। एफएए ने अब जुर्माना अदा न करने के कारण उन पर मुकदमा दायर किया है।
इसलिए किया था हंगामा
शिकायत में कहा गया था कि महिला ने शराब ऑर्डर की थी। उसे पीने के बाद उन्हें होश नहीं रहा और विमान से बाहर जाने के लिए हरकतें करने लगी थीं। इसके बाद 34 वर्षीय महिला ने चिल्लाते और अपशब्द बोलते हुए केबिन का सामने का दरवाजा खोलने की कोशिश की। इसके बाद उसे टेप से बांध दिया गया, फिर भी वह नहीं मानीं और लात-घूसे चलाती रहीं।
रिपोर्ट के अनुसार, महिला पर चालक दल के सदस्यों पर हमला करने और उन्हें धमकाने तथा विमान, चालक दल और यात्रियों की सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न करने के लिए 45,000 डॉलर तक का जुर्माना लगाया गया, जबकि उड़ान के दौरान केबिन का दरवाजा खोलने का प्रयास करने के लिए 27,950 डॉलर तथा चालक दल के सदस्यों के कर्तव्यों में हस्तक्षेप करने के लिए 9,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।