फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us ukraine russia miami peace talks diesel deal

यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के लिए मियामी में बातचीत: उधर ट्रंप ने रूस से किया डीजल डील; जेलेंस्की क्यों भड़के?

Sat, 10 Oct 2026 08:47 AM IST
राकेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 10 Oct 2026 08:47 AM IST
सार

अमेरिका, यूक्रेन और यूरोपीय देशों ने मियामी में छह घंटे तक बैठक कर युद्ध खत्म करने के लिए साझा प्रस्ताव तैयार करने पर चर्चा की। इसमें यूक्रेन की सुरक्षा, आर्थिक पुनर्निर्माण और क्षेत्रीय विवाद जैसे मुद्दे शामिल रहे। इस बीच, ट्रंप ने रूस से डीजल आपूर्ति समझौते की घोषणा की, जिसका जेलेंस्की ने विरोध किया। पुतिन ने भी फिलहाल शांति वार्ता तुरंत शुरू होने की संभावना कम बताई है।
 

विज्ञापन
us ukraine russia miami peace talks diesel deal
यूक्रेन जंग के बीच ट्रंप ने रूस से की डील - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका, यूक्रेन और यूरोपीय देशों के वार्ताकारों ने शुक्रवार को मियामी में छह घंटे तक बातचीत की। इसका मकसद यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए एक साझा प्रस्ताव तैयार करना है। बातचीत से जुड़े एक व्यक्ति ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया है कि आने वाले कुछ हफ्तों में इस प्रस्ताव पर सहमति बनाने की कोशिश है और इसे रूस के सामने रखा जा सकता है। वार्ताकार चाहते हैं कि सर्दियां आने से पहले युद्ध खत्म करने की दिशा में कोई बड़ी सफलता मिले।
विज्ञापन


बैठक में सुरक्षा और यूक्रेन के भविष्य पर चर्चा
इस बातचीत में अमेरिका की ओर से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर शामिल हुए। उनके साथ यूक्रेन, यूरोपीय देशों और नाटो के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। बैठक में युद्ध के बाद यूक्रेन की सुरक्षा के लिए अमेरिका और यूरोप की गारंटी, उसकी अर्थव्यवस्था को दोबारा खड़ा करने की योजना और यूरोपीय संघ में शामिल होने की राह पर चर्चा हुई। इसके अलावा, क्षेत्रीय विवाद और यूरोप-रूस के बीच भविष्य की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दे भी उठे। हालांकि, क्षेत्रीय विवाद पर हुई बातचीत का विस्तृत ब्योरा सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


रूस से कब्जाए गए इलाके छोड़ने की मांग कर रहा यूक्रेन
यूक्रेन लगातार मांग करता रहा है कि रूस संघर्ष के दौरान कब्जाए गए इलाकों को छोड़ दे। वहीं, ट्रंप का कहना है कि युद्ध खत्म करने के लिए रूस और यूक्रेन दोनों को समझौता करना होगा। मियामी में हुई बैठक में वार्ताकारों ने इन मुद्दों पर भी चर्चा की। हालांकि, अभी तक साझा प्रस्ताव पर सहमति बनने या रूस के इसे स्वीकार करने की कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मस्क नियम-जवाब से बौखलाए: भारत में स्टारलिंक इंटरनेट पर बहस के बीच अंबानी पर एक और बयान, क्या है पूरा मामला?


रूस से डीजल समझौते पर जेलेंस्की ने जताई नाराजगी
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस वैश्विक बाजारों में डीजल की आपूर्ति करने पर सहमत हो गया है। इसका मकसद ईंधन की कीमतें कम करने में मदद करना है। ट्रंप की घोषणा के साथ ही अमेरिकी प्रशासन ने रूसी ईंधन पर लगे प्रतिबंध भी हटा दिए। ये प्रतिबंध रूस को युद्ध के लिए राजस्व जुटाने से रोकने के उद्देश्य से लगाए गए थे। इस फैसले की अमेरिकी सांसदों और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आलोचना की। जेलेंस्की ने कहा, 'यह सारा पैसा लोगों के खिलाफ, यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में जाता है। मेरा मानना है कि हमारी टीम का इस्तेमाल सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है। यह निश्चित रूप से उचित नहीं है।'



पुतिन ने शांति वार्ता पर क्या कहा?
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ट्रंप से फोन पर बातचीत के बाद कहा कि फिलहाल शांति वार्ता तुरंत दोबारा शुरू होने की संभावना कम है। उन्होंने इसके पीछे मॉस्को पर यूक्रेन के ड्रोन हमलों का हवाला दिया। ऐसे में एक ओर अमेरिका, यूक्रेन और यूरोपीय देश युद्ध खत्म करने के लिए साझा प्रस्ताव तैयार करने में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर रूस के रुख से बातचीत में तत्काल सफलता मिलने की उम्मीद कम नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed