फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us two Indian students sentenced in multi-million dollar fraud schemes targeting elderly Americans

US: अमेरिका में दो भारतीय छात्रों को लाखों डॉलर के घोटाले में सजा, बुजुर्गों को बनाते थे निशाना

Thu, 19 Jun 2025 08:09 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 19 Jun 2025 08:09 AM IST
सार

पटेल को 24 अगस्त, 2024 को टेक्सास के ग्रेनाइट शोल्स में गिरफ्तार किया गया था, जब वह एक पीड़ित से 130,000 डॉलर वसूलने की कोशिश कर रहा था। वह 29 अगस्त से संघीय हिरासत में है।

विज्ञापन
us two Indian students sentenced in multi-million dollar fraud schemes targeting elderly Americans
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अमेरिका में पढ़ रहे दो भारतीय छात्रों को अलग-अलग लेकिन समान धोखाधड़ी के मामलों में जेल की सजा सुनाई गई है। इन दोनों पर बुजुर्ग अमेरिकियों को धोखाधड़ी से निशाना बनाकर लाखों डॉलर का नुकसान करने का आरोप है। 20 वर्षीय किशन राजेशकुमार पटेल को, जो छात्र वीजा पर अमेरिका आया था,  इस सप्ताह मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश रचने के आरोप में दोषी पाए जाने पर 63 महीने (पांच साल से अधिक) जेल की सजा सुनाई गई। अमेरिकी न्याय विभाग (डीओजे) के अनुसार, पटेल ने एक ऑनलाइन फ़िशिंग धोखाधड़ी में भाग लिया, जिसमें उसने अमेरिका के सरकारी अधिकारी बनकर वरिष्ठ नागरिकों से पैसे और सोना लूटा।
विज्ञापन


बुजुर्ग अमेरिकियों को सरकारी अधिकारी बनकर लूटा
न्याय विभाग ने कहा, 'साजिश में विभिन्न ऑनलाइन फिशिंग तरीकों का इस्तेमाल किया गया और आरोपियों ने अमेरिकी सरकारी अधिकारी बनकर लोगों से धोखाधड़ी की। आरोपी छात्र किशन पटेल ने एक हिस्सा सह-साजिशकर्ताओं को दिया और एक प्रतिशत अपने पास रखा।' जांच में पाया गया कि कम से कम 25 बुजुर्ग पीड़ितों को ठगा गया, जिससे उन्हें 2,694,156 डॉलर का नुकसान हुआ। पटेल को 24 अगस्त, 2024 को टेक्सास के ग्रेनाइट शोल्स में गिरफ्तार किया गया था, जब वह एक पीड़ित से 130,000 डॉलर वसूलने की कोशिश कर रहा था। वह 29 अगस्त से संघीय हिरासत में है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इस्राइल से जंग के बीच ईरान में बदलाव की पुकार: पूर्व शाह के बेटे की जनता से अपील- उखाड़ फेंके खामनेई शासन
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य भारतीय छात्र को हो चुकी है आठ साल जेल की सजा
एक अन्य आरोपी ध्रुव राजेशभाई मंगुकिया, जो भी एक भारतीय नागरिक भी हैं, ने 16 जून, 2025 को अपना अपराध स्वीकार किया और अब उसकी सजा का एलान होना है। एक अन्य भारतीय छात्र मोइनुद्दीन मोहम्मद को भी इस साल की शुरुआत में इसी तरह के घोटाले के लिए आठ साल की जेल की सजा सुनाई गई थी, जिसमें बुजुर्ग अमेरिकियों से लगभग 60 लाख डॉलर की ठगी की गई थी। तीनों छात्र वीजा पर अमेरिका में थे, अमेरिकी अधिकारियों ने उन शैक्षणिक संस्थानों का खुलासा नहीं किया है जिनमें वे पढ़ाई कर रहे थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed