फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Echo of change in Iran amidst tension, former Shah's son Reza Pahlavi appealed to the people to revolt

इस्राइल से जंग के बीच ईरान में बदलाव की पुकार: पूर्व शाह के बेटे की जनता से अपील- उखाड़ फेंके खामनेई शासन

Thu, 19 Jun 2025 06:42 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 19 Jun 2025 06:42 AM IST
सार

ईरान-इस्राइल तनाव के बीच अब ईरान में बदलाव और क्रांति की गूंज सातवें आसमान पर है। कारण है कि पूर्व शाह के बेटे रजा पहलवी ने इस्लामी शासन को खत्म करने और लोकतंत्र लाने की अपील की है। उन्होंने ईरान की जनता से राष्ट्रव्यापी विद्रोह करने का आह्वान करते हुए कहा कि खामनेई नियंत्रण खो चुके हैं और अब बदलाव का वक्त आ गया है। इतना ही नहीं उन्होंने सेना और सुरक्षाबलों से भी जनता का साथ देने का आग्रह किया गया।

विज्ञापन
Echo of change in Iran amidst tension, former Shah's son Reza Pahlavi appealed to the people to revolt
ईरान के पूर्व शाह के बेटे रेजा पहलवी - फोटो : एक्स@PahlaviReza

विस्तार

ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच एक पुरानी और जानी-पहचानी आवाज फिर से गूंजी है। ईरान के पूर्व शाह मोहम्मद रजा पहलवी के बेटे और निर्वासित राजकुमार रजा पहलवी ने अपने देशवासियों से मौजूदा इस्लामी शासन को समाप्त करने और लोकतांत्रिक बदलाव लाने की अपील की है। मंगलवार देर रात देश को संबोधित करते हुए रजा पहलवी ने कहा कि इस्लामी गणराज्य का अंत आ गया है और यह व्यवस्था अब टूट रही है। अयातुल्ला खामनेई एक डरे हुए चूहे की तरह बंकर में छिपा हुआ है और नियंत्रण खो चुका है।

विज्ञापन

राष्ट्रव्यापी विद्रोह के आह्वान पर जोर
इतना ही नहीं पहलवी ने ईरानी जनता से राष्ट्रव्यापी विद्रोह का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि ईरान को फिर से आजाद और लोकतांत्रिक रास्ते पर ले जाया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि हमें इस्लामी गणराज्य के पतन के बाद पहले 100 दिनों की योजना तैयार है। हम संक्रमणकालीन सरकार के लिए तैयार हैं और जनता द्वारा चुनी गई लोकतांत्रिक सरकार की स्थापना करेंगे।

विज्ञापन

पहलवी ने ईरानी सुरक्षा बलों से की अपील
अपने बयान में आगे रजा पहलवी ने ईरान की सेना, सुरक्षा बलों और सरकारी कर्मचारियों से एक खास संदेश दिया। इशसके की है। उन्होंने सुरक्षाकर्मी  और कर्मचारियों से अपील भी की कि वे शासन के साथ खड़े न हों और लोगों का साथ दें। उन्होंने कहा कि अपने जीवन को एक गिरती हुई व्यवस्था के लिए बर्बाद न करें। जनता के साथ खड़े होकर इतिहास बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Nuclear Talks: यूरोप ने शांति के लिए थामा कूटनीति का रास्ता, जिनेवा में कल ईरान के साथ होगी परमाणु वार्ता

बता दें कि पहलवी का यह बयान उस समय आया है जब इस्राइल ने 13 जून को ऑपरेशन राइजिंग लायन के तहत ईरान के परमाणु, मिसाइल और सैन्य ठिकानों पर बड़े हमले किए। इस हमले के जवाब में ईरान ने भी मिसाइलों से पलटवार किया। माना जा रहा है कि यह क्षेत्र एक बड़े युद्ध की ओर बढ़ सकता है।

'मिलकर लिखेंगे इतिहास का नया अध्याय'
इसके साथ ही निर्वासन में रहते हुए भी कई ईरानी क्राउन प्रिंस माने जाने वाले रजा पहलवीने कहा कि हमारा भविष्य उज्जवल है। हम मिलकर इतिहास का नया अध्याय लिखेंगे। एक आज़ाद और समृद्ध ईरान हमारा इंतज़ार कर रहा है। हालांकि इससे पहले इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी ईरान में शासन परिवर्तन की बात कह चुके हैं। नेतन्याहू ने इसे कट्टरपंथी और तानाशाही शासन" बताया, जबकि ट्रंप ने कहा कि "रान जैसे कट्टरपंथी देश के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए।

ये भी पढ़ें:- मध्य-पूर्व में संघर्ष: पुतिन ने की इस्राइल-ईरान तनाव को सुलझाने की पेशकश, ट्रंप बोले- पहले यूक्रेन पर दो ध्यान

क्या कहते हैं इतिहास के पन्ने, समझिए
गौरतलब है कि 1979 की इस्लामी क्रांति में शाह मोहम्मद रजा पहलवी को सत्ता से हटाया गया था। इसके बाद अयातुल्ला खुमैनी के नेतृत्व में ईरान इस्लामी गणराज्य बना। शाह का परिवार देश छोड़ कर विदेश में निर्वासन में चला गया। आज 45 वर्षों बाद, उनके बेटे रजा पहलवी एक बार फिर अपने देश की राजनीतिक दिशा को बदलने के लिए सामने आए हैं।

हालांकि ईरान में मौजूदा शासन को हटाकर लोकतांत्रिक सरकार की स्थापना की पहल अब केवल विदेशी ताकतों की कोशिश नहीं रह गई है, बल्कि देश के एक पूर्व शाही वंशज की सीधी और भावुक अपील बन गई है, जो बदलाव की लहर को और तेज कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed