फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Trump administration revives a rule that could deny green cards to immigrants who use public benefits

US: ट्रंप प्रशासन फिर लागू करेगा पब्लिक चार्ज नियम, सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने वाले अप्रवासियों को झटका

Thu, 16 Jul 2026 10:29 PM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 16 Jul 2026 10:29 PM IST
सार

ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में 'पब्लिक चार्ज' नीति को फिर लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत फूड स्टैम्प और मेडिकेड जैसी सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने वाले प्रवासियों को ग्रीन कार्ड नहीं मिलेगा। आवेदकों को साबित करना होगा कि वे देश पर बोझ नहीं बनेंगे।

विज्ञापन
US Trump administration revives a rule that could deny green cards to immigrants who use public benefits
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन एक पुराने नियम को फिर से लागू करने का जा रहा है। इस नियम के तहत उन प्रवासियों को ग्रीन कार्ड देने से इनकार किया जा सकता है जो सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाते हैं। इन सरकारी सुविधाओं में फूड स्टैम्प, मेडिकेड (स्वास्थ्य सुविधा) और हाउसिंग वाउचर जैसी मदद शामिल हैं। इस नीति को 'पब्लिक चार्ज' के नाम से जाना जाता है। यह नीति गुरुवार को फेडरल रजिस्टर में दिखाई दी और इसे 20 जुलाई को औपचारिक रूप से प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन


पहले भी लागू हुआ था यह नियम
यह नीति सबसे पहले फरवरी 2020 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान लागू की गई थी। उस समय इसका उद्देश्य कानूनी रूप से आने वाले प्रवासियों की संख्या को सीमित करना था। हालांकि, बाद में डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति जो बाइडन के सत्ता में आने के बाद इस फैसले को पलट दिया गया था। अब रिपब्लिकन प्रशासन कानूनी और अवैध दोनों तरह के प्रवासियों पर लगाम लगाने के लिए सख्त नीतियां अपना रहा है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब अमेरिका में स्वास्थ्य सेवा और भोजन की लागत लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IndiGo: पूर्व कर्मचारी का दावा- टाई नहीं पहनने पर सीनियर के पैर छूने को कहा गया, आरोपों पर इंडिगो ने क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्मनिर्भरता पर जोर
अमेरिकी नागरिकता और प्रवासन सेवा (यूएससीआईएस) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि सरकार आत्मनिर्भरता की आवश्यकता को फिर से मजबूत कर रही है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक संसाधनों की रक्षा करना और उन नीतियों को समाप्त करना है जो करदाताओं के पैसों पर निर्भरता को बढ़ावा देती हैं। यूएससीआईएस ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में यह बुनियादी सिद्धांत फिर से स्थापित किया जा रहा है कि प्रवासियों को अपना खर्च खुद उठाने में सक्षम होना चाहिए। इस नीति के तहत ग्रीन कार्ड के आवेदकों को अब यह साबित करना होगा कि वे देश पर बोझ या 'पब्लिक चार्ज' नहीं बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed