{"_id":"6a5905abfb525d325b0c480e","slug":"former-indigo-staff-claims-he-was-asked-to-touch-supervisor-feet-for-not-wearing-tie-airline-denies-charges-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"IndiGo: पूर्व कर्मचारी का दावा- टाई नहीं पहनने पर सीनियर के पैर छूने को कहा गया, आरोपों पर इंडिगो ने क्या कहा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IndiGo: पूर्व कर्मचारी का दावा- टाई नहीं पहनने पर सीनियर के पैर छूने को कहा गया, आरोपों पर इंडिगो ने क्या कहा?
Thu, 16 Jul 2026 09:56 PM IST
अमन तिवारी
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: अमन तिवारी
Updated Thu, 16 Jul 2026 09:56 PM IST
सार
इंडिगो के एक पूर्व कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि टाई न पहनने पर उसे सुपरवाइजर के पैर छूने के लिए कहा गया था। एयरलाइन ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है और कहा है कि कर्मचारी का पुराना रिकॉर्ड भी खराब रहा है।
विज्ञापन
इंडिगो के पूर्व कर्मचारी का बड़ा आरोप
- फोटो : ANI
विस्तार
इंडिगो एयरलाइन के एक पूर्व कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें उसने दावा किया है कि टाई न पहनने पर एक वरिष्ठ सहयोगी ने उसे सुपरवाइजर के पैर छूने के लिए कहा था। वीडियो में दिख रहा पूर्व कर्मचारी एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ के रूप में वर्दी पहने हुए है और उसके गले में एयरलाइन का पहचान पत्र भी लटका हुआ है। उसने यह भी दावा किया कि उसने इस मामले को एयरलाइन के सामने उठाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
एयरलाइन ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
मामले को लेकर, गुरुग्राम स्थित इंडिगो एयरलाइन के प्रवक्ता ने इन आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद और निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि कर्मचारी की शिकायतों की कंपनी की स्थापित प्रक्रियाओं के तहत पूरी जांच की गई थी। जांच में इन आरोपों को साबित करने वाला कोई भी सबूत नहीं मिला है।
ये भी पढ़ें: Karnataka: कर्नाटक में होने वाला है मंत्रिमंडल विस्तार? राहुल से मिले सिद्धारमैया-CM शिवकुमार, चर्चा तेज
विज्ञापन
कर्मचारी के काम पर उठाए सवाल
इस पूर्व कर्मचारी ने जून में अपना इस्तीफा दे दिया था और 13 जुलाई को उसका आखिरी दिन था। विमान के अंदर बनाए गए वीडियो में उसने खुद भी बताया है कि यह उसका आखिरी दिन है और वह अपना पहचान पत्र स्वाइप करता हुआ दिख रहा है। दूसरी तरफ, एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि अपने पूरे कार्यकाल के दौरान इस कर्मचारी का पेशेवर आचरण ठीक नहीं था और उसके काम को लेकर भी लगातार शिकायतें थीं। वह बिना बताए काम से गायब रहता था, जिसके लिए उसे काउंसलिंग और अन्य प्रबंधकीय तरीकों से समझाने की कोशिश भी की गई थी।