US: लॉस एंजेलिस में ईरान समर्थित रैली में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, भीड़ ने चालक को पीटा; वीडियो आया सामने
US Truck In Crowd: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में ईरान के समर्थन में रैली निकाल रहे प्रदर्शनकारियों की भीड़ में एक ट्रक तेज रफ्तार में घुस गया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ट्रक ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी।
विस्तार
प्रदर्शन कर रही भीड़ को कुचलने का प्रयास
दरअसल ईरान की जनता सरकार के खिलाफ पिछले 15 दिनों से आंदोलन कर रही है, जिसका असर पूरी दुनिया के साथ अमेरिका में भी देखने को मिल रहा है। इस कड़ी में लॉस एंजिल्स में ईरानी शासन के विरोध में एक मार्च निकाला जा रहा था, जिसमें शामिल हुए लोगों को एक ट्रक से कुचलने की कोशिश की गई।
BREAKING: Someone driving a U-Haul truck plows into people at an Iran protests in Los Angeles, California.
“NO SHAH. NO REGIME. USA: DON'T REPEAT 1953. NO MULLAH,” a sign on the truck read.
Video: @Shangoolans pic.twitter.com/gI6Ft3unb9विज्ञापन विज्ञापन— Collin Rugg (@CollinRugg) January 12, 2026
ट्रक के आगे से हटे लोग, बाल-बाल बचे
अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार (11 जनवरी) दोपहर को लॉस एंजिल्स में ईरान में जारी आंदोलन के समर्थन में रैली निकाली जा रही थी। इस दौरान एक यू-हॉल ट्रक प्रदर्शनकारियों की भीड़ में दाखिल हो गया। लॉस एंजिल्स पुलिस के मुताबिक ट्रक तेज रफ्तार से आ रहा था, जिससे बचने के लिए प्रदर्शनकारी रास्ते से हट गए और फिर ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की।
ये भी पढ़ें: Trump: ईरान ने पार की रेड लाइन? बढ़ते प्रदर्शनों के बीच ट्रंप ने दी चेतावनी, सैन्य कार्रवाई पर कहीं ये बात
घटना के बाद ट्रक को कुछ ही ब्लॉक दूर रोक लिया गया। ट्रक की खिड़की और साइड के शीशे टूटे हुए थे। इस दौरान पुलिस ने ट्रक को घेर लिया, जबकि प्रदर्शनकारी ट्रक ड्राइवर पर घूंसे बरसाते और झंडों के डंडों को साइड की खिड़की के अंदर डालकर हमला करते नजर आए।
ये भी पढ़ें: Iran Protest: ईरान में खामेनेई विरोधी आंदोलन के बीच भारतीय गिरफ्तार? तेहरान ने बता दी सच्चाई
दो लोगों को आई मामूली चोटें
पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक, जिसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है, उसे आगे की जांच के लिए हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति को ट्रक से टक्कर लगी, लेकिन कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। लॉस एंजेलिस फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि दो लोगों की मौके पर जांच की गई, हालांकि दोनों ने इलाज लेने से इनकार कर दिया।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.