फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Transport Monitoring Group will investigate the Boeing 737 certification process

बोइंग 737 के प्रमाणन प्रक्रिया की जांच करेगा अमेरिकी परिवहन निगरानी समूह

Wed, 20 Mar 2019 09:48 AM IST
Priyesh Mishra भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 20 Mar 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
US Transport Monitoring Group will investigate the Boeing 737 certification process
बोइंग प्लेन (फाइल फोटो)
अमेरिकी परिवहन मंत्री एलेन चाओ ने एक आंतरिक निगरानी समूह कार्यालय को औपचारिक निर्देश दिया है कि वह बोइंग के 737 मैक्स 8 विमान की प्रमाणन प्रक्रिया की जांच करे। चाओ ने यह निर्देश इन खबरों के बीच दिया है कि अमेरिकी अधिकारियों ने सर्वाधिक बिकने वाले इस विमान के प्रमाणन को लेकर आपराधिक जांच शुरू की है।
विज्ञापन


इस मॉडल के विमानों का परिचालन दुनियाभर में रोक दिया गया है। करीब पांच महीने के भीतर 737 मैक्स 8 विमान दो बार हादसे के शिकार हुए हैं। इंडोनेशिया और इथियोपिया में हुए इन हादसों में विमान में सवार करीब 350 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन


चाओ ने मंगलवार को परिवहन महानिरीक्षक कैल्विन स्कोवेल को एक ज्ञापन पत्र देकर कहा कि बोइंग ने जनवरी 2012 में 737 मैक्स 8 के लिए ‘‘संशोधित प्रकार प्रमाणीकरण’’ का अनुरोध किया था जो मार्च 2017 में उसे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह विमान के प्रमाणन की प्रक्रिया का ‘‘एक निष्पक्ष एवं विस्तृत तथ्यपरक इतिहास’’ पता करने के लिए जांच का अनुरोध कर रही हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed