{"_id":"5c91bf00bdec221424306bed","slug":"us-transport-monitoring-group-will-investigate-the-boeing-737-certification-process","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोइंग 737 के प्रमाणन प्रक्रिया की जांच करेगा अमेरिकी परिवहन निगरानी समूह","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बोइंग 737 के प्रमाणन प्रक्रिया की जांच करेगा अमेरिकी परिवहन निगरानी समूह
Wed, 20 Mar 2019 09:48 AM IST
Priyesh Mishra
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 20 Mar 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
बोइंग प्लेन (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी परिवहन मंत्री एलेन चाओ ने एक आंतरिक निगरानी समूह कार्यालय को औपचारिक निर्देश दिया है कि वह बोइंग के 737 मैक्स 8 विमान की प्रमाणन प्रक्रिया की जांच करे। चाओ ने यह निर्देश इन खबरों के बीच दिया है कि अमेरिकी अधिकारियों ने सर्वाधिक बिकने वाले इस विमान के प्रमाणन को लेकर आपराधिक जांच शुरू की है।
इस मॉडल के विमानों का परिचालन दुनियाभर में रोक दिया गया है। करीब पांच महीने के भीतर 737 मैक्स 8 विमान दो बार हादसे के शिकार हुए हैं। इंडोनेशिया और इथियोपिया में हुए इन हादसों में विमान में सवार करीब 350 लोगों की मौत हुई है।
चाओ ने मंगलवार को परिवहन महानिरीक्षक कैल्विन स्कोवेल को एक ज्ञापन पत्र देकर कहा कि बोइंग ने जनवरी 2012 में 737 मैक्स 8 के लिए ‘‘संशोधित प्रकार प्रमाणीकरण’’ का अनुरोध किया था जो मार्च 2017 में उसे दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह विमान के प्रमाणन की प्रक्रिया का ‘‘एक निष्पक्ष एवं विस्तृत तथ्यपरक इतिहास’’ पता करने के लिए जांच का अनुरोध कर रही हैं।