फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Trade Office USTR removes post map of India related to PoJK Aksai Chin showed part of Indian territory

US: अमेरिकी व्यापार दफ्तर ने हटाया भारत के नक्शे वाला पोस्ट, PoJK और अक्साई चिन से जुड़ा है मामला; जानें सबकुछ

Wed, 11 Feb 2026 02:06 AM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु चंदेल Updated Wed, 11 Feb 2026 02:06 AM IST
सार

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने सोशल मीडिया से वह पोस्ट हटा दी जिसमें भारत का नक्शा दिखाते हुए पूरा जम्मू-कश्मीर, पीओजेके और अक्साई चिन भारत का हिस्सा दर्शाया गया था। यह पोस्ट भारत-अमेरिका ट्रेड समझौते की जानकारी के साथ डाली गई थी।

विज्ञापन
US Trade Office USTR removes post map of India related to PoJK Aksai Chin showed part of Indian territory
ट्रंप - फोटो : ट्रुथ सोशल@realDonaldTrump

विस्तार

भारत के नक्शे को लेकर अमेरिका के सरकारी ट्रेड दफ्तर की एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में थी। उसे अब हटा दिया गया है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय यानी यूएसटीआर ने वह पोस्ट डिलीट कर दी। इसमें भारत का नक्शा दिखाया गया था और उसमें पूरा जम्मू-कश्मीर, पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर यानी पीओजेके और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा दर्शाया गया था। पोस्ट हटने के बाद इस कदम को लेकर कूटनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

विज्ञापन


यह पोस्ट उस समय डाली गई थी जब अमेरिका और भारत ने द्विपक्षीय अंतरिम व्यापार समझौते के पहले चरण के ढांचे की घोषणा की थी। यूएसटीआर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेड डील की जानकारी साझा करते हुए भारत का नक्शा भी लगाया था। इस नक्शे में जम्मू-कश्मीर का पूरा क्षेत्र, जिसमें पीओजेके भी शामिल है, भारत के क्षेत्र के रूप में दिखाया गया था। साथ ही अक्साई चिन, जिस पर चीन दावा करता है, उसे भी भारत का हिस्सा दर्शाया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- वेनेजुएला के विपक्षी नेता जुआन पाब्लो जेल से रिहा होने के बाद नजरबंद, बेटे ने दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्ट में नक्शे को लेकर क्या था खास?
यूएसटीआर द्वारा साझा नक्शे में भारत की सीमाएं बिना किसी अलग रेखा या विवाद चिन्ह के दिखाई गई थीं। पहले कई अंतरराष्ट्रीय नक्शों में पीओजेके और अक्साई चिन को अलग लाइन या डिस्प्यूटेड एरिया के रूप में दिखाया जाता रहा है। लेकिन इस पोस्ट में पूरा क्षेत्र सीधे भारत की सीमा के भीतर दिखाया गया। यही बात इसे खास और संवेदनशील बनाती है। बाद में यही पोस्ट यूएसटीआर के आधिकारिक एक्स हैंडल से हटा दी गई।


पहले कैसे दिखाए जाते रहे हैं ये क्षेत्र?
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी कई नक्शों में पीओजेके और अक्साई चिन को अलग तरह से चिह्नित किया जाता रहा है। कई जगह इन्हें विवादित क्षेत्र बताने के लिए डैश लाइन या अलग रंग का इस्तेमाल होता है। यूएसटीआर के नक्शे में ऐसा कोई अलग निशान नहीं था। नक्शा इस तरह दिखाया गया था जैसे पूरा जम्मू-कश्मीर क्षेत्र बिना विवाद के भारत का हिस्सा हो। यही वजह है कि पोस्ट ने ध्यान खींचा।

ये भी पढ़ें- एपस्टीन से मुलाकात पर अमेरिकी वाणिज्य मंत्री का कबूलनामा, बोले- सजा के बाद भी दो बार मिले

भारत का रुख क्या कहता है?
नई दिल्ली लगातार कहता रहा है कि जम्मू-कश्मीर का पूरा केंद्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। भारत का यह भी कहना है कि अक्साई चिन भी उसके क्षेत्र का हिस्सा है और यह दावा ऐतिहासिक आधार और पुराने समझौतों पर टिका है। भारत ने कई बार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी यह रुख दोहराया है।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article