{"_id":"63b7228ebc24cb5fcc6d8b6a","slug":"us-to-send-ukraine-dozens-of-bradley-in-nearly-usd-3-billion-military-aid-package","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine War: यूक्रेन को 2.85 अरब डॉलर की नई सैन्य सहायता भेजेगा अमेरिका, दर्जनों ब्रैडली लड़ाकू वाहन शामिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine War: यूक्रेन को 2.85 अरब डॉलर की नई सैन्य सहायता भेजेगा अमेरिका, दर्जनों ब्रैडली लड़ाकू वाहन शामिल
Fri, 06 Jan 2023 05:23 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 06 Jan 2023 05:23 AM IST
सार
Ukraine War: अमेरिका ने युद्धग्रस्त यूक्रेन के लिए करीब तीन अरब डॉलर के सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा की है। जिसमें पहली बार कई दर्जन ब्रैडली लड़ाकू वाहन शामिल होंगे। पिछले महीने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की वॉशिंगटन की यात्रा के बाद इस सहायता की घोषणा की गई।
विज्ञापन
Bradley vehicles
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस के यूक्रेन में दो दिन के युद्धविराम की घोषणा के बाद अमेरिका ने बड़ी घोषणा की है। अमेरिका युद्धग्रस्त यूक्रेन को करीब तीन अरब डॉलर की सैन्य सहायता भेजेगा, जिसमें पहली बार कई दर्जन ब्रैडली लड़ाकू वाहन शामिल होंगे। पिछले महीने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की वॉशिंगटन की यात्रा के बाद इस सहायता की घोषणा की गई। अमेरिकी अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि बाइडन प्रशासन का घातक और शक्तिशाली हथियार भेजने का नया कदम यूक्रेन को रूसी सेना को पीछे हटाने में मदद करने के लिए है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कुल 2.85 अरब डॉलर की सहायता में सैन्य उपकरणों की बड़ी श्रृंखला शामिल है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने इन सैन्य उपकरणों को यूक्रेन भेजने के लिए अपने भंडार से निकाला है। इसका उद्देश्य सर्दी के दौरान यूक्रेनी बलों की हर संभव मदद करनी है, ताकि रूस के खिलाफ लड़ाई में बढ़त मिल सके। अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को इस पैकेज की आधिकारिक घोषणा की उम्मीद है।
विज्ञापन
टैंक से मजबूत होता है ब्रैडली लड़ाकू वाहन
ब्रैडली लड़ाकू वाहन बख्तरबंद लड़ाकू वाहन है, जो युद्ध के मैदान में मजबूत सैन्य वाहक के रूप में काम कर सकता है। इसमें पहिए के बजाय ट्रैक हैं, लेकिन टैंक की तुलना में हल्का और अधिक चुस्त है। यह लगभग 10 कर्मियों को ले जा सकता है, और युद्ध के दौरान सैनिकों को सुरक्षित रूप से ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ब्रैडली के अलावा सहायता पैकेज में HUMVEES, माइन रेसिस्टेंट एम्बुश प्रोटेक्टेड व्हीकल (MRAPs), और बड़ी मात्रा में मिसाइल और अन्य गोला-बारूद शामिल होंगे।
विज्ञापन
जर्मनी भी यूक्रेन को भेजेगा सैन्य वाहन
वहीं, जर्मनी ने भी यूक्रेन को सैन्य वाहन भेजने का एलान किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी ने कहा है कि वह यूक्रेन के सैन्य कर्मियों के लिए बख्तरबंद वाहन और पैट्रियट मिसाइल बैटरी की आपूर्ति करेगा।
गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में दो दिनों के लिए युद्धविराम का आदेश दिया। यह युद्धविराम छह और सात जनवरी को प्रभावी रहेगा। दरअसल, पुतिन से रूस के ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख ने इसकी अपील की थी। इसके बाद ही पुतिन ने यह एलान किया है। हालांकि, यूक्रेन ने इसे धोखा बताया है। रूस और यूक्रेन में रहने वाला एक बड़ा वर्ग 6-7 जनवरी को क्रिसमस मनाता है।