फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US to provide $202.25 million in aid to Bangladesh

Bangladesh: बांग्लादेश को 20 करोड़ डॉलर की सहायता मुहैया करेगा अमेरिका, मोहम्मद यूनुस ने मांगी थी मदद

Sun, 15 Sep 2024 07:41 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 15 Sep 2024 07:41 PM IST
सार

Bangladesh: अमेरिका बांग्लादेश को विकास, युवाओं के सशक्तिकरण, लोकतंत्र को मजबूत करने, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देने के लिए करीब 20 करोड़ डॉलर की सहायता देगा। यह जानकारी रविवार को अधिकारियों ने दी।

विज्ञापन
US to provide $202.25 million in aid to Bangladesh
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस (फाइल) - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

बांग्लादेश को विकास संबंधी परियोजनाओं, युवाओं को सशक्त बनाने, लोकतंत्र को मजबूत करने, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने और देश में लोगों के लिए व्यापार एवं आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका करीब 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर की सहायता मुहैया करेगा। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


बांग्लादेश के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आर्थिक संबंध प्रभाग के अतिरिक्त सचिव एकेएम शहाबुद्दीन और यूएसएआईडी (यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट) के मिशन निदेशक रीड जे. एस्क्लिमन ने अपने-अपने देश की सरकारों की ओर से ढाका में ‘द डेवलपमेंट ऑब्जेक्टिव ग्रांट एग्रीमेंट (डीओएजी)’ के छठे संशोधन पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


सरकारी स्वामित्व वाली ‘बीएसएस’ समाचार एजेंसी ने बताया कि समझौते के तहत, यूएसएआईडी सुशासन, सामाजिक, मानवीय और आर्थिक क्षेत्रों में अवसरों को बढ़ावा देने के लिए बांग्लादेश को 20.22 करोड़ अमेरिकी डॉलर का अनुदान प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




यूएसएआईडी-बांग्लादेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "यूएसएआईडी ने विकास संबंधी कार्यों, युवाओं को सशक्त बनाने, लोकतंत्र और शासन को मजबूत करने, स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार और पूरे देश में लोगों के लिए व्यापार एवं आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देने के लिए बांग्लादेश सरकार के साथ 20 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक के समझौते पर हस्ताक्षर किए।"

इससे पहले रविवार को, अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने एक उच्च-स्तरीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर बांग्लादेश के पुनर्निर्माण, महत्वपूर्ण सुधारों को पूरा करने के संबंध में अमेरिका से सहयोग का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed