फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US to provide 1 billion dollars aid to Ukraine amid its war with Russia President Joe Biden to announce soon news in hindi

Russia Ukraine War: यूक्रेन को एक अरब डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता देगा अमेरिका, राष्ट्रपति बाइडन जल्द करेंगे एलान

Wed, 15 Jun 2022 10:11 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 15 Jun 2022 10:11 PM IST
सार

राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पश्चिम से हथियारों की ज्यादा से ज्यादा और तेज डिलीवरी की मांग की। इसके बाद अमेरिका ने इस मदद का एलान किया है।

विज्ञापन
US to provide 1 billion dollars aid to Ukraine amid its war with Russia President Joe Biden to announce soon news in hindi
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जल्द ही यूक्रेन को एक अरब डॉलर की अतिरिक्त सैन्य मदद मुहैया कराने का एलान कर सकते हैं। रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है। माना जा रहा है कि इसके जरिए अमरेिका पूर्वी डोनबास क्षेत्र में रूस का मुकाबला करने में यूक्रेन की मदद कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, युद्ध शुरू होने के बाद से हथियारों और उपकरणों की यह सबसे बड़ी एकल खेप होगी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि इस सहायता सामग्री में पोत विध्वंसक मिसाइल लॉन्चर, हॉवित्जर और अन्य आयुध सामग्री होगी। इस सहायता की घोषणा की बात ऐसे समय आई है जब अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने यूक्रेन के लिए समर्थन पर चर्चा करने के वास्ते 45 से अधिक देशों की ब्रसेल्स में एक बैठक बुलाई। बैठक की शुरुआत में, ऑस्टिन ने कहा कि पश्चिम को यूक्रेन के लिए हथियारों की आपूर्ति में तेजी लानी चाहिए।
विज्ञापन


इससे पहले राष्ट्र के नाम मंगलवार की रात अपने संबोधन में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पश्चिम से हथियारों की अधिक और त्वरित डिलीवरी का अनुरोध किया, विशेष रूप से मिसाइल रोधी रक्षा प्रणालियों के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस का दावा- यूक्रेन के हथियारों के गोदाम तबाह किए
रूस की सेना ने बुधवार को कहा कि उसने लंबी दूरी की मिसाइलों का इस्तेमाल कर यूक्रेन के पश्चिमी ल्वीव क्षेत्र में एक डिपो को तबाह कर दिया जिसमें नाटो की ओर से दिए गए हथियारों का गोला-बारूद रखा था। यह हमला ऐसे वक्त में किया गया है जब पूर्वी डोनबास क्षेत्र का सेवेरोदोनेत्स्क शहर लड़ाई का केंद्र बना हुआ है। हाल के हफ्तों में रूस ने अपने हमले का केंद्र डोनबास क्षेत्र को बनाया है।

वहीं, रूस के समर्थन वाले अलगाववादियों ने यूक्रेन के बलों पर अज़ोत रसायन संयंत्र से नागरिकों को निकालने की प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। इस संयंत्र को घेर लिया गया है और इसमें करीब 500 आम लोग और यूक्रेन के लड़ाके छुपे हुए हैं। इन लड़ाकों की संख्या के बारे में सटीक जानकारी नहीं है। संयंत्र से मानवीय गलियारे की घोषणा एक दिन पहले रूस ने की थी।

लुहांस्क के यूक्रेनी गवर्नर सेरही हैदेई ने मानवीय गलियारे को लेकर रूस के बयान पर बुधवार को टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन अमेरिकी समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ने कहा, “सेवेरोदोनेत्स्क में आज भी भीषण लड़ाई जारी है।” उन्होंने कहा कि शहर के हालात बिगड़ रहे हैं क्योंकि रूसी बलों के पास हथियार और सैनिक दोनों ज्यादा हैं।


हैदेई ने कहा, “ लेकिन हमारी सेना एक साथ तीन मोर्चों पर दुश्मन का मुकाबला कर रही है। तोपखाने और लोगों की अहम बढ़त के कारण दुश्मन आगे बढ़ रहा है, लेकिन हमारी सेना शहर में अपने स्थानों पर डटी हुई है।” रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनशेनकोव ने कहा कि रूसी बलों ने ज़ोलोचिव नगर के पास डिपो को तबाह करने के लिए कैलिबर मिसाइलों का इस्तेमाल किया। ज़ोलोचिव नाटो सदस्य पोलैंड की सीमा के पास ल्वीव का एक प्रशासनिक क्षेत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed