फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Tightens Green Card Rules: Applicants Must Now Apply From Home Country

ग्रीन कार्ड नियम सख्त: अब अमेरिका में रहकर आवेदन नहीं, अपने देश लौटकर ही करनी होगी प्रक्रिया, बड़ा बदलाव लागू

Fri, 22 May 2026 11:02 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 22 May 2026 11:02 PM IST
सार

अमेरिका ने ग्रीन कार्ड नियमों को सख्त करते हुए कहा है कि अब अस्थायी वीजा पर रह रहे लोग वहीं से स्थायी निवास के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे और उन्हें अपने देश लौटकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

विज्ञापन
US Tightens Green Card Rules: Applicants Must Now Apply From Home Country
US Green Card - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अमेरिका ने ग्रीन कार्ड यानी स्थायी निवास से जुड़े नियमों को और सख्त कर दिया है। अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) ने नई नीति जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि अब अस्थायी वीजा पर अमेरिका में रह रहे लोग वहीं से ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। एजेंसी के अनुसार, ऐसे आवेदकों को अब अपने देश लौटकर ही स्थायी निवास की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

विज्ञापन


USCIS ने जारी किया नया निर्देश
यूएससीआईएस के प्रवक्ता जैक काहलर ने कहा कि यह बदलाव आव्रजन प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सख्त बनाने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब केवल असाधारण परिस्थितियों में ही अमेरिका में रहकर आवेदन करने की अनुमति दी जाएगी। नई नीति के तहत हर मामले की अलग-अलग समीक्षा की जाएगी और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:- अमेरिका: तुलसी गबार्ड ने ट्रंप कैबिनेट से दिया इस्तीफा, पति की दुर्लभ बीमारी का दिया हवाला
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों और वर्क वीजा धारकों पर असर
नए नियम का असर मुख्य रूप से छात्र वीजा, अस्थायी कर्मचारी और टूरिस्ट वीजा पर अमेरिका आए लोगों पर पड़ेगा। अब ऐसे सभी लोगों को वीजा अवधि समाप्त होने के बाद अपने देश लौटना होगा और वहीं से ग्रीन कार्ड की प्रक्रिया शुरू करनी होगी।


दूतावासों के जरिए होगी प्रक्रिया
यूएससीआईएस ने बताया कि अधिकांश ग्रीन कार्ड मामलों की प्रक्रिया अब अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों के माध्यम से विदेशों में ही पूरी की जाएगी। इससे एजेंसी अपने संसाधनों को अन्य महत्वपूर्ण आव्रजन मामलों पर केंद्रित कर सकेगी।

अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य आव्रजन कानूनों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना और वीजा अवधि खत्म होने के बाद अवैध रूप से रुकने की प्रवृत्ति को रोकना है। नए नियमों के बाद अमेरिका में स्थायी निवास पाने की प्रक्रिया और अधिक सख्त और नियंत्रित हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed